फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Senior pensioners honored in Banjar

Kullu News: बंजार में सम्मानित किए वरिष्ठ पेंशनर

Mon, 04 May 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Senior pensioners honored in Banjar
बंजार (कुल्लू)। हिम आंचल पेंशनर संघ खंड बंजार की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को हुई। इसमें सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ से जुड़े सैकड़ों सदस्यों में से 80 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठ पेंशनरों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के योगदान का सम्मान करना तथा समाज में उनके प्रति आदर की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ पेंशनरों में सोनिया देवी, संग्राम सिंह, चमन लाल, मागध सिंह चौहान, गुमंत ठाकुर, प्रताप चौहान, कर्म सिंह, लीलावती को शॉल, टोपी एवं स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र परमार, खंड अध्यक्ष जगवीर, महासचिव मोहन शास्त्री, उपाध्यक्ष पारू राम ठाकुर आदि मौजूद रहे। संघ में दो नए सदस्यों को भी शामिल किया गया, जिनमें जीवित ठाकुर तथा लीला देवी बड़ाग्रा शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed