{"_id":"689e07e24e073b42ae09b137","slug":"self-help-group-goshal-won-the-tug-of-war-kullu-news-c-89-1-klu1002-154682-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रस्साकशी में स्वयं सहायता समूह गोशाल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रस्साकशी में स्वयं सहायता समूह गोशाल ने मारी बाजी
Fri, 15 Aug 2025 06:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 15 Aug 2025 06:28 AM IST
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय उत्सव के दौरान आयोजित कस्साकशी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में गोशाल के स्वयं सहायता समूह ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि दूसरे स्थान पर महिला मंडल अपर केलांग ने बाजी मारी। वीरवार को बैडमिंटन की फाइनल प्रतियोगिता हुई। इस दौरान डबल प्रतिभागी में प्रकाश आमची, चिराग ने सीनियर वर्ग, एकल में आर्यन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर डॉ. अनीश और रमेश चंद रहे। बैडमिंटन के जूनियर वर्ग में तेनजिन नोर्गे और कृष विजेता रहे जबकि आर्यन और अक्षित उपविजेता रहे।
वालीबाल का फाइनल मैच 15 अगस्त को पुलिस ग्राउंड खेला जाएगा। वहीं महिलाओं की मटका फोड़ प्रतियोगिता भी पुलिस ग्राउंड में 15 अगस्त को दोपहर बाद होगी। 16 अगस्त को आखिरी दिन पुरुषों की विभागीय स्तर पर रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। जनजातीय उत्सव के समन्वयक राजेश कटोच ने बताया कि इसी दौरान महिलाओं में म्यूजिकल चेयर और बच्चों के लिए लेमन स्पून रेस और सैक रेस होगी।