फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   vinter carnival

विंटर कार्निवाल मनाली में अव्यवस्थाओं की भरमार

Thu, 05 Jan 2017 10:51 PM IST
कुल्लू/ मनाली
कुल्लू/ मनाली Updated Thu, 05 Jan 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
vinter carnival
winter carniwal - फोटो : अमर उजाला

मनाली में चल रहे राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवाल में भारी अव्यवस्थाएं हैं। तीसरी संध्या के स्टॉर कलाकार को दो घंटे की जगह महज 15 मिनट ही परफॉरमेंस करने का समय मिला। वहीं दर्शक स्टॉर कलाकार अनुज शर्मा की आवाज सुनने के लिए बेताब दिखे। अव्यवस्थाओं के बीच स्टॉर कलाकार भी फैंस को अपनी आवाज में कुछ ही गाने सुना पाए। मनु रंगशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने पहुंच रहे दर्शकों को ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। हालांकि जजों और वीआईपी के बैठने के लिए गद्देे बिछाए गए हैं। वहीं आम दर्शकों को जमीन पर ही बैठना पड़ रहा है। कई दर्शकों को कार्यक्रम का लुत्फ उठाने के लिए घर से ही गद्दी लानी पड़ रही है। माइनस तापमान में दर्शक घंटों ठंड ही में बैठ रहे हैं। कुछ कुर्सियों का भी इंतजाम किया गया है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में हरे रंग के मैट पर ही दर्शक बैठ रहे हैं।

विज्ञापन


हाल ही में मनु रंगशाला को संवारने के नाम पर लाखों रुपये खर्चें गए हैं, लेकिन दर्शकों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गई है। इससे पर्यटक भी खासे नाराज हैं। इस संबंध मेें पर्यटक लवीश, लक्की, रॉकी और मुस्कान ने बताया कि दर्शकों को बैठने के लिए उचित इंतजाम नहीं किए गए हैं। जिससे चंद मिनट बाद ही उन्हें दर्शक दीर्घा उठना पड़ा है। उधर, मनु रंगशाला के बाहर रस्साकशी प्रतियोगिता की कवरेज को पहुंचे कुछ मीडिया कर्मियों के साथ पुलिस ने बदसलूकी की। इस दौरान बटालियन से आए एक एसआई ने मीडिया कर्मियों से बहसबाजी भी की। जिस पर भड़क पत्रकारों ने एसडीएम के साथ बैठक की। एसडीएम ने पुलिस कर्मी के व्यवहार की निंदा करते हुए एसआई को तुरंत कार्निवाल ड्यूटी से हटाने के आदेश जारी किए और अन्य पुलिस कर्मियों को सभ्य व्यवहार करने की हिदायत दी। उन्होंने पत्रकारों को आश्वासन दिया कि आगामी कार्रवाई के लिए बटालियन के कमांडेंट को पत्राचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed