फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   trad

प्याज बीज के मूल्य में 25 रुपये की बढ़ोतरी

Fri, 09 Dec 2016 09:58 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Fri, 09 Dec 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
trad
fe - फोटो : getty images

जिले के प्याज बीज उत्पादकों के लिए अच्छी खबर है कि इस साल जैन कंपनी 25 रुपये मंहगा प्याज बीज की खरीद करेगी। गत वर्ष कंपनी ने 300 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बीज की खरीद की थी। मगर इस साल कंपनी 325 रुपये प्रति किलो की दर से खरीद-फरोख्त किसानों से करेगी। इस संबंध में कंपनी के प्रभारी वैभव ढाके ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में कंपनी 25 रुपये ज्यादा मूल्य से प्याज बीज की खरीद करेगी। कंपनी प्याज बल्ब को किसानों को मुफ्त में मुहैया करती है। बीज तैयार होने पर कंपनी घर-द्वार से बीज की खरीद निर्धारित मूल्य से खरीद करती है।

विज्ञापन


इस साल नौ ट्रक प्याज के बल्ब के किसानों को वितरित किए हैं, लेकिन सूखे के चलते इसकी भी रोपाई नहीं हो सकी है। घाटी के किसान अमित, चमन, देवराज, मोहर सिंह, जयचंद, वीर सिंह, कर्म चंद, राजेश और दुनी चंद का कहना है कि प्याज बीज पैदा करने में वक्त ज्यादा लग जाता है। ऐसे में आगामी फसल लगाने में किसानों को परेशानी हो जाती है। लेकिन फिर भी अन्य फसलों की तुलना में किसानों को इस की खेती में अधिक आर्थिक लाभ हो जाता है। मौसम का मिजाज ठीक रहा तो एक बीघा भूमि में 35 से 40 हजार तक की आमदनी हो सकती है, लेकिन इस साल सूखे के चलते वे इसकी बिजाई नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उत्पादन में गिरावट आने की आशंका जाहिर की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed