{"_id":"66dd8f6a35547293fe0e5bc1","slug":"security-will-be-tight-during-dussehra-2000-police-personnel-will-be-deployed-kullu-news-c-89-1-ssml1012-130394-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दशहरा में कड़ी रहेगी सुरक्षा, 2000 पुलिस जवान होंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दशहरा में कड़ी रहेगी सुरक्षा, 2000 पुलिस जवान होंगे तैनात
विज्ञापन
कुल्लू दशहरा...
अंतरराष्ट्रीय उत्सव में शांति बनाए रखने के लिए रोडमैप तैयार करने में जुटी पुलिस
सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन से की जाएगी निगरानी, डॉग स्क्वायड भी होगा तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देवी-देवताओं के महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में किसी तरह शांति में भंग न पड़े, इसको लेकर कुल्लू पुलिस अलर्ट हो गई है। दशहरा में करीब 2,000 से अधिक पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा। दशहरा में सुरक्षा कैसी हो, क्या नया हो सकता है, इस पर पुलिस विभाग केंद्रीय और राज्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ रोडमैप तैयार करने में जुट गया है।
13 अक्तूबर से कुल्लू दशहरा आरंभ होगा। इसके लिए पुलिस ने जिले में सुरक्षा का पहरा बैठा दिया है। सभी पुलिस चौकियों और थानों में तैनात पुलिस कर्मचारियों को गश्त बढ़ाने और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। चाक चौबंद सुरक्षा के बीच पुलिस बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर भी नजर रखे हुए है। जिले के सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों में सुरक्षा घेरा भी पहले से अधिक कड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं। दशहरा उत्सव पर संदिग्ध लोग घुस न आएं, इसके लिए पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं।
पिछले दिन पुलिस अधीक्षक कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने पुलिस अधिकारियों और देव समाज के लोगों के साथ रथ मैदान और अन्य जगहों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। दशहरा में किसी तरह का खलल न हो, इसके लिए पुलिस ड्रोन से निगरानी और डॉग स्क्वायड की भी तैनाती करने जा रही है। जगह-जगह नाके लगातार रात-दिन तलाशी होगी।
विज्ञापन
.....
कुल्लू दशहरा में करीब 2,000 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की मांग की जाएगी। घाटी में बाहरी राज्यों के कामगारों को संबंधित थाना और पुलिस चौकियों में पंजीकरण करवाने के लिए कहा है। स्थानीय लोगों और ठेकेदार कामगारों के पंजीकरण में पुलिस का सहयोग करें। दशहरा में शांति बनी रहे, इसके लिए पुलिस सुरक्षा के सभी कदम उठाएगी। संवेदनशील इलाकों में उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे।
-संजीव चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू