{"_id":"6186a9521ca7c8329a33de36","slug":"season-ends-maintenance-of-gardens-begins-kullu-news-sml3894314191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजन समाप्त, बगीचों का रखरखाव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजन समाप्त, बगीचों का रखरखाव शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतलीकूहल/मनाली। जिला कुल्लू में सेब सीजन के पूरी तरह सिमट गया है। ऊझी घाटी में भी सेब सीजन खत्म होने के बाद बागवान अपने बगीचों के रखरखाव में जुट गए हैं। लिहाजा कई स्थानीय बागवान सेब कारोबार के बाद अब आराम कर रहे हैं।
ऊझी घाटी की पतलीकूहल और बंदरोल सब्जी मंडियों में नीलामी मंच समेत मंडियों के भवन का निर्माण अभी तक न होने के चलते इस बार भी सेब का सीजन टेंटों में चलता रहा। आढ़तियों व व्यापारियों को मजबूरी में अपना पैसा खर्च कर उन्हें सेब सीजन में टेंट में दुकान सजानी पड़ती है। लेकिन अब यहां सजी अस्थायी मंडी को भी हटा दिया गया है। कुल्लू मे आए सेब कारोबारियों ने कश्मीर का रख कर लिया है। बागवान मोहर सिंह, निका राम, संगत राम, किशन चंद, दुनी चंद तथा प्रताप सिंह ने कहा कि जिला कुल्लू में सबसे अंत में ऊझी घाटी में सेब का सीजन चलता है। अब पूरा सीजन खत्म हो गया है। पतलीकूहल सब्जी मंडी आढ़ती संघ के अध्यक्ष फतेह चंद चौहान ने बताया कि सेब सीजन के बाद सब्जी मंडियों में सन्नाटा पसर गया है। एपीएमसी के सचिव सुशील गुलेरिया का कहना है कि जिले में बंदरोल-पतलीकूहल में सेब कारोबार निपट गया है। हालांकि जिले की भुंतर सहित कुछ अन्य मंडियों में अनार व जापानी फल आने से मंडियों में रौनक बनी हुई है।