फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Scientists reached the gardens to investigate the disease

Kullu News: रोग की जांच के लिए बगीचों में पहुंचे वैज्ञानिक

Fri, 28 Jul 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 28 Jul 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Scientists reached the gardens to investigate the disease
कुल्लू/खराहल। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण अब सेब के बगीचों में बीमारियां लगना शुरू हो गई हैं। कई क्षेत्रों में सेब के बगीचों में पतझड़ होने लगी है। कई जगहों पर पत्तियों पर काला धब्बा रोग फैल रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र बजौरा के वैज्ञानिकों की टीम ने कुल्लू घाटी के विभिन्न क्षेत्रों में बगीचों का दौरा किया। अधिकांश इलाकों में असामयिक पतझड़ रोग की समस्या देखी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा सूडी बलोच और फ्लाई स्पेक के धब्बों से बगीचे ग्रस्त हैं। इन रोगों के नियंत्रण के संदर्भ में वैज्ञानिकाें ने बागवानों को सुझाव दिए। डॉ. दिशा और डॉ. अभय शर्मा ने कहा कि घराकड़, न्योली और प्रेमगढ़ के साथ लगते बगीचों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन क्षेत्रों में अल्टरनेरिया पत्ती धब्बा रोग पनपा है या फल सड़न रोग है वहां पतझड़ रोग नियंत्रण के लिए दवाओं का छिड़काव कर सकते हैं। बागवानों को छिड़काव सारणी के अनुसार स्प्रे करनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए बागवानी विभाग से सलाह ली जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed