{"_id":"62fe7d74efc65d795662d9d7","slug":"schools-will-remain-closed-in-gushaini-till-august-20-kullu-news-sml4187566198","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से सड़कें क्षतिग्रस्त, 20 तक स्कूल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से सड़कें क्षतिग्रस्त, 20 तक स्कूल बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिले में भारी बारिश से कई सड़कें क्षतिग्रस्त होने से बंद हैं। कई स्थानों पर पहाड़ी से भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। जिला प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। ऐसे में बंजार के गुशैणी क्षेत्र के 11 संवेदनशील क्षेत्रों की पाठशालाओं में अवकाश घोषित कर दिया है।
अब यह पाठशालाएं 21 अगस्त को खुलेंगी। उपायुक्त कुल्लू ने इस संबंध में आपदा प्रबंधन के तहत 20 अगस्त तक इन पाठशालाओं को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैणी, राजकीय माध्यमिक पाठशाला बठाहड़, राजकीय उच्च पाठशाला शिल्ली शामिल हैं। इसी तरह माध्यमिक पाठशाला शरची, तिंदर, नाहीं, मझल्ली, घलियाड़ और प्राथमिक पाठशाला स्कूल फरियाड़ी, पेखड़ी-एक और पेखड़ी-दो और प्राथमिक पाठशाला बांदल 20 अगस्त तक बंद रहेगी।
बता दें कि बंजार के दुर्गम क्षेत्रों में सड़कें बाधित होने के बाद लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही सड़कों में भूस्खलन, पत्थर गिरने के कारण के कारण अभिभावक बच्चों के लिए चिंतित हो रहे हैं।
विज्ञापन
अभिभावकों की चिंता और हादसों के खतरे को देखते हुए 11 पाठशालाओं में अवकाश घोषित किया गया है। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बंद सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश दिए हैं। उपमंडल बंजार के दुर्गम क्षेत्रों में सड़कों की हालत और बच्चों की सुरक्षा को देखते 20 अगस्त तक 11 पाठशालाओं में अवकाश रहेगा।