फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Schools will be inspected and tested

Kullu News: विद्यालयों का होगा निरीक्षण, परखी जाएगी व्यवस्था

Thu, 24 Sep 2026 10:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 24 Sep 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
Schools will be inspected and tested
कुल्लू। विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और सरकारी निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति जानने के लिए अब औचक निरीक्षण किए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए योजना तैयार की है।
विज्ञापन

इसके तहत योजनाबद्ध तरीके से विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की उपस्थिति से लेकर पढ़ाई की गुणवत्ता तक की जांच की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान सबसे पहले शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति देखी जाएगी। विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, कक्षाओं का संचालन, समय-सारिणी का पालन और शिक्षण कार्य की स्थिति भी जांची जाएगी। विद्यार्थियों से बातचीत कर पढ़ाई और विद्यालय की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों में पढ़ने और सीखने की क्षमता को भी परखा जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालयों में शैक्षणिक और खेल गतिविधियों के साथ प्रयोगशाला, कक्षाओं और मिड-डे मील की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया जाएगा। पेयजल, शौचालय, बिजली, कक्षाओं की साफ-सफाई, फर्नीचर और परिसर की स्वच्छता सहित विद्यार्थियों को उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विद्यालय के विभिन्न रजिस्टर और रिकॉर्ड भी जांचे जाएंगे। इनमें उपस्थिति रजिस्टर, प्रवेश एवं नामांकन संबंधी रिकॉर्ड, परीक्षा परिणाम, विद्यालय विकास से संबंधित अभिलेख और विभागीय निर्देशों के अनुपालन से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं।

निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में नियमित रूप से बेहतर शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित करना, कमियों की पहचान करना और आवश्यक सुधार के लिए दिशा-निर्देश देना है। सुरेश कुमार शर्मा, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed