{"_id":"68a3721ee11518ea480c6db6","slug":"schools-and-educational-institutions-in-banjar-subdivision-remained-closed-kullu-news-c-89-1-klu1002-154922-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंजार उपमंडल के स्कूल और शैक्षणिक संस्थान रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंजार उपमंडल के स्कूल और शैक्षणिक संस्थान रहे बंद
Tue, 19 Aug 2025 05:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 19 Aug 2025 05:58 AM IST
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल में तमाम शैक्षणिक संस्थान खराब मौसम के चलते बंद रहे। उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने घाटी में बने हालात को देखते हुए सुबह ही अवकाश को लेकर अधिसूचना जारी कर दी थी। इस कारण घाटी के स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में बच्चे नहीं पहुंचे। घाटी में सोमवार को भी सुबह से रुक-रुक कर बारिश होती रही जबकि दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते घाटी की सड़कें जगह-जगह बंद पड़ी हैं। इस कारण लोगों को भी आने-जाने में परेशानी हो रही है। हालांकि, पिछले दिनों स्कूलों में छुट्टी चल रही थी, सोमवार को स्कूल खुलने थे। बारिश की वजह से क्षेत्र में बने दयनीय हालात को लेकर प्रशासन की ओर से सोमवार को अवकाश की अधिसूचना जारी की गई।
इसके अलावा एनएच-305 भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ गया है। एनएच विभाग ने छोटे वाहनों के लिए फिलहाल मार्ग बहाल कर दिया है। एनएच के अधिकारियों के अनुसार मार्ग में जगह-जगह भूस्खलन हुआ था जिसे हटाने के लिए मशीनरी लगाई गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा एनएच-305 भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ गया है। एनएच विभाग ने छोटे वाहनों के लिए फिलहाल मार्ग बहाल कर दिया है। एनएच के अधिकारियों के अनुसार मार्ग में जगह-जगह भूस्खलन हुआ था जिसे हटाने के लिए मशीनरी लगाई गई है।
विज्ञापन