बाहु और घलियारा में उच्च स्कूलों का शुभारंभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने कहा कि कि बाहु से गाड़ा-गुशैणी संपर्क मार्ग के सुदृढ़ीकरण पर 3.75 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बंजार विधानसभा क्षेत्र के तीन कोठी इलाके की बाहु पंचायत के अंतर्गत बाहु मिडल स्कूल को उच्च करने के अवसर पर उन्होंने कहा कि दस किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण कार्य मई माह में ही आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर पक्का किया जा रहा है, जिससे लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा मिल सके। स्कूलों में रिक्त पड़े पदों को चरणबद्ध तरीके से भरा जा रहा है। स्कूलों में आधारभूत ढांचा सुदृढ़ किया जा रहा है।
उन्होंने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में पेयजल व सिंचाई व्यवस्था सुचारू करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी रुचि लें। जीभी से बाहु तक सड़क निर्माण पर 40 लाख के बजट का प्रावधान किया गया है, जिससे इस सड़क की टारिंग व मेटलिंग की जाएगी। उन्होंने बाहु में प्राचीन तालाब के जीर्णोद्धार के लिए तीन लाख देने की घोषणा भी की।
इसके बाद आयुर्वेद व सहकारिता मंत्री ने बठाड़ पंचायत के अंतर्गत मिडल स्कूल घलियारा को भी उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत कर शुभारंभ किया। उन्होंने बंजार से सरची गांव के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर भी रवाना किया। इस सड़क से लगभग एक दर्जन गांवों के लोगों को बस सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर मनोनीत पार्षद टीसी महंत, पंचायत प्रधान कुशाल चंद, पूर्व प्रधान भगतराम ने भी अपने विचार रखें। इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा जगदीश, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुलवंत पठानिया, जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता दिलीप बिष्ट, रामसिंह मियां सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।