फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   School head went to Rishikesh to take capacity development training

Kullu News: ऋषिकेश में क्षमता विकास का प्रशिक्षण लेने गए स्कूल प्रमुख

Sun, 05 Jan 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 05 Jan 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
School head went to Rishikesh to take capacity development training
प्रशिक्षण पाने के लिए कुल्लू से 16 स्कूल प्रमुख हुए रवाना
विज्ञापन

वापस लौट प्रमुखों को सिखाएंगे टीम नेतृत्व की बारीकियां

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। उत्तराखंड के ऋषिकेश में प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक और केंद्रीय मुख्याध्यापक (स्कूल प्रमुखों) को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) प्रशिक्षण देगा। जिला कुल्लू से 16 स्कूल प्रमुख नए साल में प्रशिक्षण लेने के लिए ऋषिकेश रवाना हो गए हैं। ये सभी छह से 11 जनवरी तक स्कूल प्रबंधन की विभिन्न तकनीकों का विशेष प्रशिक्षण लेंगे।

समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक अजय कंबोज ने कहा कि स्कूल प्रमुखों को ऋषिकेश में क्षमता विकास और टीम नेतृत्व का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले से 16 स्कूल प्रमुखों का चयन प्रशिक्षण के लिए हुआ है। इनमें आठ प्रधानाचार्य, चार मुख्याध्यापक और चार केंद्रीय मुख्याध्यापक शामिल हैं। प्रशिक्षण में स्कूल प्रमुखों को प्रोफेशनल लर्निंग, टीम नेतृत्व कर शिक्षा को बेहतर बनाने, शिक्षा में स्वोट विश्लेषण का क्या महत्व है, इसके बारे में भी सिखाया जाएगा। इसके अलावा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, समग्र शिक्षा की योजनाओं, विद्यालय और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जाएगी। ये स्कूल प्रमुख प्रशिक्षण लेने के बाद जिले में आकर अन्य स्कूल प्रमुखों को टीम नेतृत्व की बारीकियां सिखाएंगे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed