फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   school

निखिल चुने गए सर्वश्रेष्ठ एक्टर

Sat, 08 Oct 2016 09:57 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Sat, 08 Oct 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
school
स्पोर्ट्स टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला

जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन द्वारा 27 सितंबर से 1 अक्तूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निरमंड में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटराईं के 12 छात्रों और 26 छात्राओं ने भाग लिया। कटराईं स्कूल छात्र वर्ग में एकांकी नाटक व एकल गान में प्रथम तथा समूह गान में दूसरे स्थान पर रहा। निखिल को सर्वश्रेष्ठ एक्टर घोषित किया गया।

विज्ञापन


छात्रा वर्ग में एकांकी नाटक प्रथम और एकल गान तृतीय स्थान पर रहा। दोनों वर्गों में बेहतर प्रदर्शन करने पर कटराईं स्कूल को ओवर ऑल चैंपियन घोषित किया गया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य, अध्यापकों और विद्यार्थियों ने दोनों टीम का जोरदार स्वागत किया तथा उन्हें बधाई दी। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राम लाल शर्मा, पंचायत प्रधान गुलाबी देवी तथा पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष गायत्री प्रकाश उपाध्याय ने भी विजेताओं और स्कूल प्रबंधन को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed