{"_id":"6a3b40616e7cac91b99b4c50661fde97","slug":"school-anual-function-hindi-news-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी बच्चों को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी बच्चों को किया पुरस्कृत
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 26 Feb 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय उच्च पाठशाला बाशिंग में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विवेक सेन और पूर्व जिला परिषद सदस्य दिनेश सेन ने शिरकत की। समारोह में साल भर स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
वहीं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पहले स्कूल के मुख्य अध्यापक दातेंद्र कपूर स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इसके बाद बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में पढ़ाई के क्षेत्र में योगिंद्र कुमार, दानविंद्र, रवि, रोहित, अंकित, ज्योति देवी, निशा देवी, सोनू देवी और खेल के क्षेत्र में मोनिका, बीना, मुस्कान, सोनू देवी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा अन्य कई छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर स्कूल के सफल आयोजन के लिए मुख्य अतिथियों ने अपने ऐच्छिक निधि से स्कूल प्रबंधन को धनराशि भी मुहैया करवाई। इस मौके पर समिति सदस्य लेख पाल, उपप्रधान विजय कुमार, स्कूल प्रबंधक समिति के सदस्य पंकज मोहन और विनोद सहित स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन