{"_id":"64d673c8be6e55c960018d66","slug":"schedule-of-buses-released-for-tribal-festival-kullu-news-c-89-1-ssml1012-4712-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जनजातीय उत्सव के लिए बसों की समयसारिणी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जनजातीय उत्सव के लिए बसों की समयसारिणी जारी
Fri, 11 Aug 2023 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। राज्यस्तरीय जनजातीय उत्सव के लिए एचआरटीसी ने कमर कस ली है। यह उत्सव केलांग में 14 से 16 अगस्त तक मनाया जाएगा। एचआरटीसी ने लोगों की सुविधा के लिए घाटी के विभिन्न हिस्सों में अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। इसके लिए निगम ने समय सारिणी भी तय की है।
जिला प्रशासन ने सभी विभागों को उत्सव के लिए तमाम तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। एचआरटीसी केलांग डिपो के अनुसार उत्सव के दौरान निगम केलांग-कोकसर, केलांग-दारचा, केलांग-जाहलमा, कोकसर-केलांग, दारचा-केलांग के लिए बस चलाएगा।
इसके अलावा केलांग-दारचा (6 प्रातः), केलांग-उदयपुर प्रातः 8, केलांग-उदयपुर प्रातः 10, केलांग-मेह-दारचा 12:30 दोपहर, केलांग-उदयपुर 12:30, केलांग- उदयपुर 1:30 और केलांग-नैनगार 2:30, केलांग-सलग्रां 2:30, केलांग-तिनो-योचे 4:30, केलांग-कोकसर 5:15, केलांग-मेह-छिका 5:30, केलांग- उदयपुर 5:30 बजे रूट निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन
केलांग डिपो के मुख्य निरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि उत्सव में निगम लोगों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। उधर जनजातीय उत्सव के दौरान पुलिस ग्राउंड और उपायुक्त कार्यालय परिसर में 16 अगस्त तक सरकारी एवं निजी वाहन पार्क नहीं हो सकेंगे। सहायक आयुक्त केलांग संकल्प गौतम ने यह जानकारी दी है। संवाद