फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sanjeev, who lost everything in the flood, got support.

Kullu News: सैलाब में सब कुछ खो चुके संजीव को मिला सहारा

Fri, 03 Apr 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sanjeev, who lost everything in the flood, got support.
सैंज (कुल्लू)। 25 जुलाई 2025 को सैंज के जीवा नाला में आए सैलाब में सब कुछ खो देने वाले रैला पंचायत के युवक संजीव कुमार की मदद के लिए एनएचपीसी आगे आया है। मानवीय संवेदना दिखाते हुए एनएचपीसी ने संजीव कुमार को अस्थायी रोजगार प्रदान किया है। संजीव को पार्वती जलविद्युत परियोजना के पावर हाउस में नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन


त्रासदी में संजीव कुमार ने अपना पूरा परिवार खो दिया है। आपदा में संजीव कुमार के पिता नंदलाल और छोटी बहन मुर्तु देवी सैलाब में बह गए। बाढ़ ने न केवल उनके अपनों को छीना, बल्कि उनके घर-बार को भी पूरी तरह जमींदोज कर दिया।
विज्ञापन

संजीव के पास रहने के लिए छत तक नहीं बची थी। परियोजना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत रैला और रैला-2 के जनप्रतिनिधियों ने एनएचपीसी प्रबंधन से संजीव की दयनीय स्थिति को देखते हुए उसे रोजगार देने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायतों की मांग पर गौर करते हुए प्रबंधन ने संजीव को पावर हाउस में अस्थायी तौर पर नियुक्त करने का निर्णय लिया, ताकि वह अपने भविष्य को सुधार सकें। वहीं संजीव को रोजगार मिलने पर स्थानीय क्षेत्र में खुशी की लहर है। रैला पंचायत के प्रतिनिधियों ने एनएचपीसी के इस कदम की सराहना की है। ग्रामीण सुखदयाल नेगी, राजेश शर्मा, आशु नेगी, पवन नेगी, टेक सिंह ने कहा है कि रोजगार से उसे अपना जीवन दोबारा शुरू करने में बड़ी मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed