फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sanjeev became the district president of the federation

Kullu News: महासंघ के जिला अध्यक्ष बने संजीव

Wed, 18 Oct 2023 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Sanjeev became the district president of the federation
कुल्लू। जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिलोक ठाकुर गुट के चुनाव बुधवार को सरवरी के आशा क्लब में हुए। इसमें जिलेभर से सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश गैर शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर, उद्यान कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष राजीव चौहान, शिमला जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष निपी ठाकुर, गैर शिक्षक महासंघ के वरिष्ठ उप प्रधान और शिमला निदेशालय इकाई के प्रधान रविंद्र मेहता और सलाहकार अश्वनी चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सभी मेहमानों का ढोल नगाड़ों की थाप पर कुल्लवी रीति के अनुसार स्वागत किया। इसके बाद पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें संजीव भारद्वाज को जिला अध्यक्ष बनाया गया। हेमंत शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, तेजा सिंह और तेज राम शर्मा को महासचिव, उपप्रधान का जिम्मा नरेश कौंडल, संजीवन चंदेल, पूजा शर्मा, चेत राम, मनोज ठाकुर देवी सिंह, टीकम नेगी, ऋतु गुप्ता, सोम देव, प्रवीण लता, सुदर्शन ठाकुर और मुनीष गुलेरिया को दिया गया।

शंकर सिंह, तेजेंद्र ठाकुर, भीमी राम और अशोक कुमार को जोनल सचिव, हीरा सिंह और संजीव कुमार को संगठन सचिव, चमन लाल मल्होत्रा को सह सचिव बनाया गया। शेष कार्यकारिणी की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया में जिले के सभी खंडों और विभागीय इकाइयों के लगभग 426 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने कहा कि अब शिमला में 27 अक्तूबर को राज्य स्तर के चुनाव होंगे। इसमें जिले से 50 लोग भाग लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed