{"_id":"578cd7194f1c1b676bc4bfc8","slug":"sanj-phc-in-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया में छाया सैंज पीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया में छाया सैंज पीएचसी
कुल्लू
Updated Mon, 18 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सक नहीं
- फोटो : Demo pic
सैंज घाटी की सैंज पीएचसी में डॉक्टरों की स्थायी तैनाती नहीं करने से लोगों में रोष है। लोगों का रोष सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक हो रहा है। बिना डॉक्टर की सैंज पीएचसी का सोशल मीडिया में खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। सोशल मीडिया में व्यंग्य पेश किए जा रहे हैं। अपलोड किए गए फोटो शेयर किए जा रहे हैं। व्हाट्स एप में भी उक्त फोटो भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
एक फोटो में देवता की शरण में पहुंचे मरीज की हालत को बताया गया है।
जिसमें देवता का देवलू मरीज को दवाई लेने के बारे में रहता है। वहीं मरीज सैंज अस्पताल में डॉक्टर ही न होने की बात कहता है। इसी तरह कई फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। सैंज घाटी आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह के गृह विधानसभा क्षेत्र के अधीन आती है। लेकिन यहां पीएचसी अपग्रेड होने के बाद मात्र भवन ही बन पाया है। डॉक्टरों समेत अन्य सुविधाओं का अभाव है। जिस कारण मरीजों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है। इधर, बीएमओ बंजार डॉ रणजीत कुमार ने बताया कि लेडी डॉक्टर मेडिकल लीव पर है। सैंज पीएचसी में डेपुटेशन पर डॉक्टर भेजा गया है।
विज्ञापन