फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sandhya won in poster making

Kullu News: पोस्टर मेकिंग में संध्या ने मारी बाजी

Tue, 26 Nov 2024 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 26 Nov 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Sandhya won in poster making
कुल्लू/हरिपुर/बंजार। जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में राजनीति विज्ञान विभाग ने संविधान दिवस मनाया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. रोमेश चंद्र मुख्यातिथि रहे। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों को संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाई। भाषण, पोस्टर मेकिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई गई।
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग में संध्या प्रथम, निकिता द्वितीय और प्राची तृतीय रहीं। भाषण में मुदिता उपाध्याय प्रथम, मनीषा द्वितीय और जीवन तृतीय रहीं। प्रश्नोत्तरी में सुषमलता, विशाल और उमेश की टीम प्रथम, नवीन, जीवन और कामिनी की टीम द्वितीय और मुदिता, स्वाति और कनिका की टीम तृतीय रही। इस दौरान प्रो. दुनीचंद राणा, प्रो. सनी ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने भीसंविधान दिवस मनाया। कार्यक्रम की थीम हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान रही। नोडल अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार ने कहा कि इकाई की सबसे युवा प्रथम वर्ष की स्वयंसेवी ज्योति ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना के बाद स्वयं-सेवियों ने राष्ट्रीय संविधान दिवस, संविधान की पृष्ठभूमि, संविधान के महत्व और राष्ट्र के विकास में नागरिकों के अधिकार और कर्तव्य विषय पर विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सेउबाग में शपथ समारोह हुआ। इसमें 450 प्रशिक्षुओं और 50 शिक्षक और गैर शिक्षकों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई गई। कार्यकारी प्रधानाचार्य ई. सुमन आनंद, ई. सतीश मालपा, ई. ऋषभ, ई. ललित, ई. प्रवीण कुमार, ई. नवल किशोर, ई. नमीश राणा, प्रवक्ता युद्धवीर एवं वंदना आदि उपस्थित रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed