फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sampling time extended in government lab in Kullu

Kullu News: सरकारी लैब में बढ़ाया सैंपलिंग का समय

Sat, 13 Jan 2024 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 13 Jan 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sampling time extended in government lab in Kullu
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में खून की जांच के लिए फीस जमा करने के लिए लगी मरीजों की लाइनें।
कुल्लू। क्रस्ना लैब में टेस्ट न होने के कारण क्षेत्रीय अस्पताल की सरकारी लैब में अब सैंपलिंग का समय बढ़ा दिया है। शुक्रवार को 12:30 बजे तक मरीजों के सैंपल लिए गए। पूर्व में लैब में सुबह 11:30 बजे तक ही सैंपल जमा होते थे।
विज्ञापन

अस्पताल में स्थापित क्रस्ना लैब में टेस्ट न होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीज सरकारी और निजी लैब के फेर में फंस कर रह गए हैं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से सैंपल लेने का समय बढ़ाने से कुछ हद तक मरीजों की समस्या कम हुई है। 12:30 बजे के बाद मरीजों को अगले दिन आने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

बिलों का भुगतान न होने के कारण क्रस्ना कंपनी ने मरीजों के टेस्ट नौ जनवरी से बंद कर दिए हैं। ऐसे में अस्पताल के सैकड़ों मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रस्ना लैब में टेस्ट न होने के कारण मरीजों की परेशानी न बढ़े, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने सरकारी लैब में शुक्रवार को एक घंटा अतिरिक्त सैंपलिंग की है। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद ने कहा कि सरकारी लैब में टेस्ट सैंपलिंग के समय में बदलाव किया गया है।

...
दोपहर से क्रस्ना में शुरू हुई सैंपलिंग
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्थापित क्रस्ना लैब में शुक्रवार दोपहर 01:00 बजे से मरीजों की सैंपलिंग भी शुरू कर दी गई है। ऐसे में अस्पताल की सरकारी लैब में 12:30 बजे के बाद जिन मरीजों के टेस्ट नहीं हो पाए थे, क्रस्ना लैब में उनके टेस्ट हुए। क्रस्ना लैब में टेस्ट शुरू होने से अब मरीजों को 24 घंटे सुविधा मिलेगी।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed