फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Samples of food items prepared in the hospital canteen were collected.

Kullu News: अस्पताल की कैंटीन में बनीं खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरे

Wed, 31 Dec 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 31 Dec 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Samples of food items prepared in the hospital canteen were collected.
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नमूने एकत्रित कर जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजे
विज्ञापन

कुल्लू अस्पताल की कैंटीन से लिए परांठे में शीशे के टुकड़े मिलने के मामले में जांच तेज
ठेकेदार ने अस्पताल प्रशासन के भेजे नोटिस का अभी तक नहीं दिया जवाब

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की कैंटीन से लिए परांठे में शीशे के टुकड़े निकलने के मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कैंटीन में बनाए जाने वाली खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरे हैं।
इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। पिछले दिनों बंजार के दुर्गम क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अस्पताल में भर्ती अपने बच्चे के लिए कैंटीन से परांठा खरीदा था। उसे परांठा खिलाते समय इसमें शीशे के टुकड़े मिले। आधा परांठा बच्चे को खिलाया जा चुका था। उन्होंने परांठे में मिले शीशे के टुकड़े कैंटीन संचालकों को थमा दिए थे। उधर, मामला उजागर होने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल प्रशासन ने कैंटीन संचालक को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। चार दिन बाद भी अभी तक कैंटीन संचालक की ओर से जवाब नहीं मिला है। इसी कड़ी में बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने कैंटीन से खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन

--
इन खाद्य वस्तुओं के सैंपल लिए
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सिड्डू, परांठा, दाल और सब्जी के सैंपल भरे हैं। इनके नमूने विभाग की कंडाघाट स्थित लैब में जांच के लिए भेजे हैं। इसकी रिपोर्ट आने में करीब तीन महीने का समय लग जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल स्थित खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने बताया कि विभाग की टीम ने कैंटीन से चार खाद्य वस्तुओं के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कैंटीन संचालक को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था लेकिन अभी तक जवाब नहीं मिला है। इसको लेकर तर्क दिया जा रहा है ठेकेदार जिले से बाहर है। इस कारण अभी जवाब नहीं दिया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कैंटीन से खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरे गए हैं। इसके अलावा जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. तारा चंद, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed