फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Salute to the valor of the army... This is the new India, if you tease it, it won't let you go

Kullu News: सेना के पराक्रम को सलाम... यह नया भारत है छेड़ोगे तो छोड़ेगा नहीं

Wed, 07 May 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 07 May 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
Salute to the valor of the army... This is the new India, if you tease it, it won't let you go
पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की कार्रवाई से जिलावासी खुश
विज्ञापन

बोले- काफी समय से था कार्रवाई का इंतजार, आतंकियों ने मिटाया सिंदूर, सेना ने लिया बदला
गौरीशंकर
कुल्लू। यह नया भारत है, इसे छेड़ोगे तो छोड़ेगा नहीं। आतंक के गढ़ पाकिस्तान पर भारतीय सेना की कार्रवाई ने देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। सेना ने पहलगाम में सैलानियों पर आतंकियों के कायराना हमले का बदला ले लिया है।
सेना के पराक्रम और सरकार के दृढ़ निश्चय को पूरा देश सलाम कर रहा है। पाकिस्तान पर भारतीय सेना की स्ट्राइक के बाद जिले के लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों ने कहा कि लोग काफी समय से इसका इंतजार कर रहे थे। मंगलवार रात को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला कर दिया। इससे कई आतंकवादी ढेर हो गए हैं। लोगों का कहना है भारत में रह रहे संदिग्ध लोगों को भी निकाला जाना चाहिए।
विज्ञापन


--देश के नागरिकों को पहलगाम हमले के बाद बड़ी कार्रवाई का इंतजार था। भारतीय सेना ने मंगलवार रात को 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इसमें कई आतंकी ढेर कर दिए हैं। - बिट्टू, गड़सा, भुंतर
विज्ञापन
विज्ञापन

--
देश में भी ऐसे लोग रह रहे हैं, जो भारत के लिए खतरा हैं। संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं, उन्हें भी देश से बाहर निकाला जाना चाहिए। तभी देश के भीतर शांति स्थापित हो सकती है। -सीता राम ठाकुर, पूर्व जिला भाषा अधिकारी
--
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत की ओर से हुई कार्रवाई सराहनीय है। इससे आतंकवाद को शरण देने वाले पाकिस्तान को भी सबक मिलेगा। आतंकवादियों को शरण देने की हरकत नहीं करेगा। - मोहर सिंह ठाकुर, कुल्लू
--
जनता लंबे समय से ऐसी कार्रवाई का इंतजार कर रही थी, जिससे हमारे देश के पहलगाम में मारे गए पर्यटकों का बदला निकाला जा सके। आने वाले समय में भी आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। - निहाल चंद ठाकुर, कुल्लू
--
भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान से पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया है। सटीक प्रहार कर पाकिस्तान के करीब 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। भारतीय सेना ने हमारा सिर ऊंचा किया है। - एलआर गुलशन, प्रदेशाध्यक्ष, पेंशनभोगी संघ।


--आतंकियों की ओर से मिटाए गए सिंदूर का बदला लेकर सेना ने दिखा दिया है कि भारत को छेड़ोगे तो नया भारत छोड़ेगा नहीं। सेना के पराक्रम और सरकार के दृढ़ निश्चय को पूरा देश सलाम कर रहा है। - राजेंद्र चौधरी, भुट्टी कलोनी,कुल्लू
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed