{"_id":"62013829c0026347562ee6e2","slug":"salute-to-the-spirit-the-youth-of-manihar-themselves-raised-the-belt-genti-kullu-news-sml39887698","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 युवाओं ने आठ घंटे में सड़क से हटाई दो फीट मोटी परत बर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 युवाओं ने आठ घंटे में सड़क से हटाई दो फीट मोटी परत बर्फ
विज्ञापन
मनियारी में सड़क से बर्फ हटाते युवक। -संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। प्रदेश समेत कुल्लू जिले में भारी बर्फबारी से कई दुर्गम गांवों की सड़कें बंद हो गई हैं। ऐसे में अधिकतर लोग सड़क से बर्फ की मोटी परत हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग की मशीनरियों का इंतजार कर रहे हैं, वहीं कई बर्फ पिघलने पर निर्भर हैं।
कुल्लू की गड़सा घाटी की दुर्गम पारली पंचायत के मनिहार गांव के 15 होनहार युवाओं ने किसी का इंतजार नहीं किया। युवाओं ने गेंती, फाबड़ा और बेलचा उठाया। लगभग आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीन किलोमीटर गड़सा-मनिहार सड़क को यातायात के लिए बहाल किया। युवा जीवन ठाकुर, पंकज ठाकुर, अलजीत ठाकुर और नरोत्तम राम ने बताया कि सर्दी के मौसम में इस इलाके के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मोबाइल फोन का सिग्नल न होना यहां सबसे बड़ी समस्या है। सड़क बंद होने से बाहरी दुनिया से लोगों का संपर्क पूरी तरह से कट जाता है। परियोजना प्रबंधन और विभाग की मशीनरी कई सप्ताह तक सड़क खोलने नही आती हैं। इससे परेशानी होती है। युवा भंडारी बुद्धि प्रकाश ठाकुर ने बताया कि जल विद्युत परियोजना ने अपने कार्यों को लेकर मनिहार गांव तक सड़क बनाई है, लेकिन भारी बर्फबारी होने से परियोजना का काम बंद हो गया। इससे उसने सड़क को बहाल नहीं किया गया।
विज्ञापन
चुनौती से कम नहीं था बर्फ हटाना
गड़सा से मनिहार तीन किलोमीटर सड़क पर बर्फ की दो फीट मोटी परत चढ़ी है। युवाओं के लिए इसे बहाल करना चुनौती से कम नहीं था। लेकिन युवाओं ने हौसला रखा और आठ घंट की मशक्कत के बाद मार्ग को बहाल किया। स्थानीय पंचायत के उपप्रधान केशव राम ने कहा कि मनिहार गांव के युवाओं की भूमिका विकास कार्यों में सदैव सराहनीय रही है। सड़क से दो फीट बर्फ हटाकर युवाओं ने मिसाल पेश की है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने युवाओं की सराहना की है। उन्होंने कहा कि युवाओं का हौसला मिसाल बना है।