फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sainj will open the box of problems in front of CM Sukhu

Kullu News: सीएम सुक्खू के समक्ष खोलेंगे सैंज की समस्याओं का पिटारा

Mon, 26 May 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 26 May 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Sainj will open the box of problems in front of CM Sukhu
कल बंजार में मुख्यमंत्री के समक्ष मांगें उठाएगी सैंज वैली विकास समिति
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष बुधराम की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। जिले की सैंज वैली विकास समिति 28 मई को बंजार के दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री से अपनी मांगें उठाएगी। सोमवार को सैंज घाटी की मुख्य मांगों पर समिति के अध्यक्ष बुधराम की अध्यक्षता में बैठक हुई।
इसमें निर्णय लिया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष जायज मांगों को प्रमुखता से रखा जाएगा।
बुधराम ने बताया कि 9 और 10 जुलाई 2023 को पिन पार्वती नदी में आई बाढ़ से सैंज घाटी में भारी नुकसान हुआ है। निहारनी, न्यूली, सतेश, रोपा, दरमेढ़, पाणी री बिहली, करटाह, नडाहरा बिहाली, सिउंड, खड़ोहा, सोती, शलाह, सैंज बाजार, मशेरना नाला, बकशाहल टापू, टाहू री बिहाली, खराटला, तरेढ़ा, तलाड़ा, सपांगणी, बिहाली और लारजी तक क्षेत्र में तबाही हुई थी।
विज्ञापन

पहले भी कई बार केंद्र और प्रदेश सरकार को अवगत कराया, मगर अभी तक पीड़ितों को पूरी मुआवजा राशि नहीं मिली है। हर साल डैम से पानी छोड़ने से जान-माल का नुकसान हो रहा है। सभी क्षेत्रों की भूमि धंस रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति ने कहा कि सरकार सभी क्षेत्रों को डेंजर जोन घोषित करे। नदी के दोनों छोर के सौ मीटर के दायरे की खंडहर भूमि, मकानों को एचपीपीसीएल, एनएचपीसी की पार्वती चरण-2 और चरण-3 से अधिग्रहण करवाने, उचित मुआवजा देने, विस्थापित परिवारों को पुनर्स्थापना और एनएचपीसी पार्वती जल विद्युत परियोजना में स्थायी रोजगार देने की मांग रखी जाएगी। बैठक में समिति के महासचिव देवीराम, उपाध्यक्ष पूर्ण चंद, वार्ड सदस्य विद्या देवी, सदस्य कांशी राम, भादर सिंह, नीरज सैनी और गंगा देवी उपस्थित रहे।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed