फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Safety standards inspected; 50 rafts belonging to 21 operators cleared.

Kullu News: सुरक्षा मानकों की हुई जांच, 21 ऑपरेटरों की 50 राफ्टें पास

Thu, 24 Sep 2026 10:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 24 Sep 2026 10:39 AM IST
विज्ञापन
Safety standards inspected; 50 rafts belonging to 21 operators cleared.
कुल्लू। जिले में रिवर राफ्टिंग सीजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रिवर राफ्टिंग सेंटर पिरड़ी में तकनीकी कमेटी ने राफ्टिंग ऑपरेटरों की राफ्टों का निरीक्षण किया। सुरक्षा और तकनीकी मानकों की जांच के बाद 21 रिवर राफ्टिंग ऑपरेटरों की कुल 50 राफ्टों को संचालन के लिए पास किया गया है।
विज्ञापन

तकनीकी कमेटी ने राफ्टों की स्थिति, सुरक्षा उपकरणों और अन्य जरूरी मानकों का निरीक्षण किया। जांच में मानकों पर खरी उतरने वाली राफ्टों को संचालन की अनुमति दी गई। अधिकारियों के अनुसार रिवर राफ्टिंग गतिविधियों के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

रिवर राफ्टिंग सेंटर पिरड़ी के प्रभारी गिमनर सिंह ने बताया कि आगामी सीजन में पर्यटकों को सुरक्षित राफ्टिंग सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राफ्टों की तकनीकी जांच की जा रही है। कुल्लू-मनाली पहुंचने वाले पर्यटकों के बीच ब्यास नदी में रिवर राफ्टिंग प्रमुख साहसिक गतिविधियों में शामिल है। ऐसे में राफ्टिंग शुरू करने से पहले राफ्टों की तकनीकी जांच सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed