फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rural women gather fodder for the winter season

Kullu News: सर्दियों के लिए चारा इकट्ठा करने में जुटीं ग्रामीण महिलाएं

Sun, 19 Oct 2025 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 19 Oct 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Rural women gather fodder for the winter season
जिले में सेब सीजन निपटने के बाद संभाला अब घास कटाई की कटाई के लिए मोर्चा
विज्ञापन

पशुपालन से जुड़ी हैं कुल्लू की 80 फीसदी महिलाएं, सर्दियों के लिए जमा कर रहीं चारा
संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। सेब सीजन के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने घास कटाई में मोर्चा संभाल लिया है। दराटी और रस्सी के साथ महिलाएं इन दिनों खेतों में घास की कटाई करने में व्यस्त हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दियों के लिए पशुओं का चारा जमा किया जाता है। घास कटाई में महिलाएं अग्रणी रहती हैं। गांवों में 80 फीसदी महिलाएं पशुपालन से जुड़ी हैं।
विज्ञापन




गौर रहे कि जून, जुलाई और अगस्त में इस बार बारिश का दौर अधिक रहा। सितंबर के पहले सप्ताह के बाद मौसम खुलने के बाद किसानों को राहत मिली। सितंबर के आखिरी सप्ताह तक सीजन चला। अक्तूबर में घास कटाई का कार्य शुरू हुआ। ग्रामीण इलाकों में दराटी से महिलाओं घास काटने में महारत हासिल हैं। महिलाएं सुबह और शाम को घास कटाई के साथ दिन के समय घास काे सुखाने का काम निपटा रही हैं। महिला ममता देवी और रेशमा ने कहा कि कृषि के साथ गांवों में पशुपालन मुख्य व्यवसाय है। दूध बेचकर महिलाएं अपनी आर्थिकी को मजबूत कर रही हैं। मवेशियों के लिए सर्दियों में चारे की सबसे अधिक समस्या रहती है। इसलिए चारे की व्यवस्था करना बेहद जरूरी होता है। कई लोगों ने घास कटाई के लिए घास काटने वाले मशीनें भी खरीदी हैं लेकिन मशीन से घास काटने के बाद भी इसे समेटने और सुखाने का भी महिलाएं ही कर रही हैं। उधर, बाल विकास परियोजना अधिकारी गजेंद्र कुमार ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। चूल्हा-चौका के साथ देश की सरहदों की रक्षा तक महिलाओं ने अपना लोहा मनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed