फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Running 15 to 20 kilometers for treatment

Kullu News: उपचार के लिए लग रही 15 से 20 किलोमीटर की दौड़

Mon, 09 Feb 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 09 Feb 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Running 15 to 20 kilometers for treatment
आयुष स्वास्थ्य केंद्र शैंशर में सालों से नहीं हैं चिकित्सक
विज्ञापन

फार्मासिस्ट के हवाले केंद्र, तीन पंचायतों के ग्रामीण परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के आयुष स्वास्थ्य केंद्र शैंशर में पिछले कई सालों से चिकित्सक नहीं हैं। इससे तीन पंचायतों के बाशिंदों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
मरीजों को उपचार करवाने के लिए 15 से 20 किलोमीटर दूर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज पहुंचाना पड़ रहा है। आयुष स्वास्थ्य केंद्र शैंशर में ग्राम पंचायत देहुरीधार, शैंशर और गाड़ापारली के ग्रामीण उपचार करवाने आते हैं लेकिन इन दिनों स्वास्थ्य केंद्र महज एक फार्मासिस्ट के हवाले है।
विज्ञापन

इस वजह से ग्रामीणों को बीमार होने पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें सर्दी-जुकाम की दवा के लिए भी भटकना पड़ रहा है। ग्रामीण सोम देव, मोहर सिंह, निमत राम, डाबे राम, अशोक और रामलाल ने कहा कि आयुष स्वास्थ्य केंद्र शैंशर में चिकित्सक न होने से ग्रामीणों का मर्ज और परेशानी बढ़ रही है। वायरल के उपचार के लिए भी ग्रामीणों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की दौड़ लगानी पड़ रही है। उन्होंने आयुष विभाग से स्वास्थ्य केंद्र शैंशर में चिकित्सक की तैनाती करने की मांग की है। उधर, इस संबंध में जिला आयुष अधिकारी डॉ. सोनिया दुग्गल ने कहा कि जब तक चिकित्सक की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक आयुष स्वास्थ्य केंद्र शैंशर में शांघड़ से चिकित्सक प्रतिनियुक्ति पर सप्ताह में दो दिन भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य निदेशालय को रिक्त पदों की रिपोर्ट नियमित अंतराल में भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed