फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rumours of corona positive teacher entering school create tensions around Kelang

पॉजीटिव अध्यापक के स्कूल परिसर में प्रवेश की अफवाह

Wed, 17 Nov 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rumours of corona positive teacher entering school create tensions around Kelang
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
केलांग। कोरोना संक्रमित एक अध्यापक के स्कूल परिसर में आने की अफवाहों के बीच केंद्रीय प्राथमिक स्कूल केलांग दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। कोरोना से बचाव के चलते स्कूल प्रबंधन समिति ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

यह मामला प्राथमिक स्कूल केलांग में निरीक्षण के दौरान सामने आया। मंगलवार को इंस्पेक्शन विंग के खंड शिक्षा अधिकारी केंद्रीय प्राथमिक स्कूल केलांग में कोविड नियमों के पालन के संदर्भ में निरीक्षण पर आ रहे थे। उन्होंने एक अन्य स्कूल के अध्यापक से लिफ्ट ली। वह उसी शाम कोरोना संक्रमित पाया गया। संक्रमित अध्यापक अवकाश पर था।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में हड़कंप मंच गया। संक्रमित अध्यापक के स्कूल परिसर में आने की अफवाहों के बीच स्कूल प्रबंधन ने एहतियातन दो दिन के लिए स्कूल को बंद करने का आदेश जारी कर दिया। सीएचटी छिमे अंगमो ने कहा कि डॉक्टरों की सलाह के बाद बच्चों का फिर से रैंडम कोविड टेस्ट करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट के अंदर नहीं आया था संक्रमित अध्यापक
स्कूल में तैनात अध्यापक प्रवीण ने बताया कि कोरोना संक्रमित अध्यापक स्कूल गेट के अंदर नहीं आया था। इंस्पेक्शन विंग के खंड शिक्षा अधिकारी शामलाल ने बताया कि वह कोविड प्रोटोकाल की जांच के लिए स्कूलों के निरीक्षण पर निकले थे। उसी दौरान उक्त कोविड संक्रमित अध्यापक की बाइक पर उन्होंने लिफ्ट ली। केलांग केंद्रीय प्राथमिक स्कूल पहुंचे। अध्यापक के कोरोना संक्रमित होने की सूचना मिलते ही उन्होंने भी खुद का कोविड टेस्ट करवाया। इसमें वह निगेटिव निकले हैं।

स्कूलों में नहीं पर्याप्त लकड़ी : निरीक्षण विंग
केंद्रीय प्राथमिक स्कूल केलांग में निरीक्षण के दौरान इंस्पेक्शन विंग ने पाया कि जिन स्कूलों में बच्चों की तादाद अधिक है, वहां लकड़ी की जरूरत है। शामलाल ने बताया कि केलांग केंद्रीय प्राथमिक स्कूल में बच्चों की संख्या अधिक होने से कमरों में बच्चों को कोविड नियमों के तहत पढ़ाना संभव नहीं है। अलग कमरे खोलने पर स्कूल प्रबंधन ने अतिरिक्त लकड़ी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed