{"_id":"69a7185edeeebc289207a9d2","slug":"rules-are-flouted-during-holi-in-devbhoomi-kullu-kullu-news-c-89-1-klu1002-170467-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देवभूमि कुल्लू में होली में उड़े नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देवभूमि कुल्लू में होली में उड़े नियम
विज्ञापन
कुल्लू में प्रदर्शनी मैदान में लगे फब्बारे में हुड़दंग करते युवक।-संवाद
कुल्लू। देश और दुनिया में अलग अंदाज में होली मनाने के लिए प्रसिद्ध देवभूमि कुल्लू में होली उत्सव के दौरान नियम टूटते दिखे। कई स्थानों पर युवा नियमों को तोड़ते दिखे। खासकर मोटरसाइकिल पर तीन-तीन युवा बिना हेलमेट के दौड़ते रहे। यहां तक पुलिस के गश्त वाहन के आगे पीछे भी मोटरसाइकिल राइडर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दिए।
कई स्थानों पर युवा नशे में धुत होकर हुड़दंग मचाते रहे। पुलिस गश्त वाहन सड़कों पर हूटर बजाकर दौड़ता हुआ जरूर दिखा लेकिन कुछ लोगों पर ही कार्रवाई हुई।
जिला मुख्यालय में सबसे ज्यादा हुड़दंग लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र के पीछे से गुजरती सड़क पद दिखा। यहां बेतरतीब ढंग से सड़क पर युवाओं ने मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहन पार्क किए। इससे वाहनों की आने जाने में काफी दिक्कत हुई। कई युवा इस मार्ग पर नशे में धुत होकर हंगामा मचाते हुए भी दिखाई दिए।
-- फब्बारा के पास युवाओं ने मचाया हुड़दंग
ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में लगे फब्बारा के पास दिन के समय कुछ युवाओं ने होली के नाम पर हुड़दंग मचाया। इस दौरान कई युवक फब्बारा के तालाब में एक दूसरे को डुबोते नजर आए। यहां स्थिति बिगड़ते देख कुछ पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें फब्बारा स्थल से हटाया।
विज्ञापन
-- कलाकेंद्र में डीजे के नाम पर हुड़दंग
होली के नाम पर लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में भी हुड़दंग मचता रहा। कलाकेंद्र में मुख्य गेट के साथ आगे के सभी गेट बंद रखे गए। पिछली तरफ सड़क से दो गेट को खोला गया था। इस कारण युवा सड़क की ओर से ही कलाकेंद्र के भीतर और बाहर आते रहे, जिससे यहां हुड़दंग मचता रहा। यह कार्यक्रम दोपहर से शुरू होकर शाम 6 बजे के बाद भी चलता रहा।
000