फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ruckus of drivers and operators regarding the timetable of buses, Manikarn's Barshaini incident, one side gave a complaint to the police, There was a jam for 20 minutes,

बसों की समय सारिणी को लेकर चालकों-परिचालकों का हंगामा

Thu, 23 Sep 2021 10:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Ruckus of drivers and operators regarding the timetable of buses, Manikarn's Barshaini incident, one side gave a complaint to the police, There was a jam for 20 minutes,
कुल्लू। जिला कुल्लू में बसों की समय सारिणी को लेकर अकसर बस चालकों-परिचालकों के बीच बहस होती रहती है। वीरवार को जिला कुल्लू की पार्वती घाटी के बरशैणी के पास भी दो निजी बस चालक-परिचालक बसों के संचालन के समय को लेकर उलझ गए। बीच सड़क में हुए इस हंगामे में न केवल जाम लगने से सैलानी व आमजनों को दिक्कत हुई बल्कि दोनों बसों की सवारियों को भी परेेेशानी का सामना करना पड़ा है। मामला वीरवार दोपहर करीब एक बजे के आसपास का है। एक निजी बस भुंतर से बरशैणी तथा दूसरी बरशैणी से भुंतर की तरफ आ रही थी। इस दौरान बीच सड़क पर जब एक बस के परिचालक ने दूसरी बस के परिचालक को बस की टाइमिंग को लेकर पूछा तो दोनों में बहसबाजी हो गई है। इस दौरान दोनों बसों के परिचालकों-चालकों के बीच हंगामा होता रहा और बसों को बीच सड़क में खड़ा कर दिया। जिससे यहां दोनों तरफ से जाम लग गया। बाद में लोगों की नाराजगी के बाद बसों को सड़क के किनारे लगाया गया और बस की सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक परिचालक ने दूसरी बस के परिचालक से हाथापाई भी की। जिसमें परिचालक के बाजू में चोट आई है। इस बारे मणिकर्ण पुलिस चौकी में शिकायत भी की गई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि बीच सड़क में हंगामा करने वाले बस चालकों-परिचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed