फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Royal bath will take place today in Manikarna, Jiya

Kullu News: मणिकर्ण, जिया में आज होगा शाही स्नान

Tue, 03 Sep 2024 04:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:55 PM IST
विज्ञापन
Royal bath will take place today in Manikarna, Jiya
बीस भादो के स्नान को माना गया है पवित्र, बीमारियों से मिलता है छुटकारा
विज्ञापन

शौठ निहारगड़ू और खीरगंगा में भी आस्था की डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। बीस भादो पर 4 सितंबर को धार्मिक नगरी मणिकर्ण, पार्वती-ब्यास नदी के संगम स्थल जिया में शाही स्नान होगा। गड़सा घाटी के शौठ निहारगड़ू और खीरगंगा में भी श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे।
बीस भादो के शाही स्नान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बीस भादो की पूर्व संध्या पर मंगलवार को मणिकर्ण में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्रीरामचंद्र मंदिर में शीश नवाया। भजन-कीर्तन का दौर भी चला। 20 भादो में स्नान शुभ जाता है। मान्यता के अनुसार इस दिन जंगली जड़ी बूटियां पककर पानी में घुल जाती हैं। प्राकृतिक चश्मों में पवित्र स्नान से कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन

राम मंदिर मणिकर्ण के प्रधान जनकराज शर्मा और कारदार मनोज शर्मा ने कहा कि मणिकर्ण में शाही स्नान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 4 सितंबर सुबह ब्रह्ममुहूर्त में शाही स्नान का सिलसिला आरंभ होगा। बुधवार को यहां पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि 20 भादो के स्नान का काफी महत्व है। इस दिन संगम स्थल जिया सहित अन्य तीर्थ स्थलों में भी देवता शाही स्नान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
डायनासौर झील में 20 भादो स्नान की मनाही
लगघाटी की पवित्र झील डायनासौर में 20 भादो के पवित्र स्नान की मनाही रहेगी। कुल्लू, मंडी और कांगड़ा के देवी-देवताओं ने यहां पर स्नान के लिए मना किया है। लगघाटी की अधिष्ठात्री माता फूंगणी के कारदार की ओर से सभी श्रद्धालुओं से देव आदेशों का पालन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed