{"_id":"6746054458d91897a20e6226","slug":"ropeway-will-be-built-from-bus-stand-kullu-to-pij-paragliding-point-with-rs-80-crores-kullu-news-c-89-1-klu1001-135663-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 80 करोड़ से बस स्टैंड कुल्लू से पीज \nपैराग्लाइडिंग पॉइंट तक बनेगा रोपवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 80 करोड़ से बस स्टैंड कुल्लू से पीज पैराग्लाइडिंग पॉइंट तक बनेगा रोपवे
Tue, 26 Nov 2024 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 26 Nov 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
पीपीपी मोड से होगा 1.2 किमी लंबे रोपवे का निर्माण, चंद मिनट में पहुंचेंगे सैलानी
रोपवे निर्माण के लिए आमंत्रित किए टेंडर, पर्यटन गतिविधियों में होगा इजाफा
बलदेव राज
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड कुल्लू से पीज की पहाड़ी पर पीज पैराग्लाइडिंग पॉइंट तक रोपवे लगाया जाएगा। पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर लगने वाले रोपवे की प्रक्रिया रोपवे एंड रेपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन एचपी लिमिटेड (आरटीडीसी) ने शुरू कर दी है।
रोपवे के निर्माण पर करीब 80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कुल्लू शहर के बीचोंबीच होकर रोपवे लगने से पर्यटन गतिविधियों में इजाफा होगा। पीज पैराग्लाइडिंग पॉइंट तक सैलानी आराम से रोपवे के माध्यम से पहुंच सकेंगे।
बस स्टैंड कुल्लू से बिल्कुल सामने पीज की पहाड़ी है। इसपर पीज पैराग्लाइडिंग साइट है। यहां कुछ महीनों पहले ही पैराग्लाइडरों के लिए तीन रनवे बने हैं। एक साथ तीन पैराग्लाइडर उड़ान भर सकेंगे। बस स्टैंड से पीज पैराग्लाइडिंग पॉइंट तक बनने वाले रोपवे की दूरी 1.2 किलोमीटर होगी। चंद मिनटों में सैलानी कुल्लू बस स्टैंड से पीज पैराग्लाइडिंग पॉइंट तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
यहां पहुंचने के बाद सैलानियों के पास इको टूरिज्म के तहत विकसित किए जा रहे पर्यटन स्थल काईसधार का भी विकल्प रहेगा। घने जंगलाें के बाद काईसधार के लिए ई-कार्ट का भी पर्यटक आनंद ले सकते हैं। खास बात यह है रोपवे का यह प्रोजेक्ट पीपीपी मोड पर बनकर तैयार होगा। रोपवे को लगाने के लिए कितनी कंपनियां रुचि दिखाती हैं, यह देखने वाली बात होगी। ब हरहाल, कुल्लू शहर से पीज पैराग्लाइडिंग पॉइंट तक लगने वाले रोपवे से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
--
कुल्लू में 1.2 किलोमीटर लंबे रोपवे के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। पीपीपी मोड इस रोपवे का निर्माण किया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 80 करोड़ रुपये है। - मुनीष साहनी, डीजीएम, आरटीडीसी