फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rope way will be built in Kullu with two hundred crores

कुल्लू में दो सौ करोड़ से बनेगा रज्जू मार्ग

Mon, 02 May 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Rope way will be built in Kullu with two hundred crores
बिजली महादेव के लिए बनेगा रोपवे। -संवाद - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू/खराहल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट कुल्लू के बिजली महादेव रोपवे (रज्जू मार्ग) को अब जल्द पंख लगेंगे। इसको धरातल पर उतारने के लिए हाल ही में दो सौ करोड़ रुपये स्वीकृत हुए है।
सरकार की लंबे समय से बिजली महादेव रज्जू मार्ग बनाने की योजना है। रोपवे बनने से प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल बिजली महादेव में देश-विदेश के सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। इस रज्जू मार्ग की दूरी लगभग तीन किलोमीटर है। घाटी के लोगों का कहना है कि रोपवे निर्माण से पर्यटन कारोबार भी बढ़ेगा और रोजगार के अवसरों का सृजन होगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कुल्लू प्रवास के दौरान बिजली महादेव का जरूर जिक्र करते हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से कई बार इस बारे में विस्तार से चर्चा होती रही। हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में नई दिल्ली में प्रदेश रज्जू मार्गों के लिए धन स्वीकृत हुआ है। इसमें बिजली महादेव के लिए दो सौ करोड़ की राशि मंजूर हो गई है। जिला परिषद सदस्य अरुणा ठाकुर, पूर्व समित सदस्य हेम राज शर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अधिवक्ता अमर ठाकुर, उपप्रधान चुनी लाल नेगी, समिति सदस्य लाल चंद ठाकुर, प्रधान सर चंद, श्याम शर्मा, महेश शर्मा ने कहा कि बिजली महादेव रोपवे बनने से लोगों को स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे। साथ ही सरकारी खजाना भी भरेगा। इससे पर्यटकों को बिजली महादेव पहुंचने में सुविधा होगी। खड़ी चढ़ाई होने के कारण बुजुर्गों और बच्चों को मुश्किलें आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में साल भर लगी रहती है रौनक
बिजली महादेव में साल भर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहता हैं। मंदिर में पूरे सावन माह में सैलानी ऐतिहासिक शिवलिंग के दर्शन करने पहुंचते है। इसके अलावा चैत्र संक्रांति को फागली उत्सव, आषाढ़ संक्रांति को शलाधरा जाच, भाद्र मास में सात दिवसीय बिजली महादेव मेला और काहिका उत्सव यहां प्रसिद्ध पर्व है। शिवरात्रि पर्व पर विशेष पूजा-पाठ के लिए भक्त पहुंचते हैं।

बिजली महादेव में बढ़ेंगे सैलानी : सुरेंद्र
मनाली के उपमंडलाधिकारी एवं जिला पर्यटन विकास अधिकारी डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बिजली महादेव के लिए रोपवे का निर्माण होगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सरकार ने दो सौ करोड़ स्वीकृत किए हैं। बिजली महादेव में सैलानियों की संख्या में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed