फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rohtang again closed

एक दिन बाद फिर बंद हो गया रोहतांग दर्रा

Thu, 17 Dec 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग Updated Thu, 17 Dec 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
Rohtang again closed

एक दिन पहले छोटे वाहनों के लिए खुला रोहतांग दर्रा ताजा हिमपात होने से वीरवार को फिर बंद हो गया। वीरवार शाम तक रोहतांग में करीब 60 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की जा चुकी थी।

विज्ञापन


कोकसर का तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंच गया है। लाहौल से कुल्लू की ओर निकले वाहनों को एहतियात के तौर पर कोकसर बचाव चौकी से वापस भेजा गया। हालांकि, कुछ वाहन चालक खराब मौसम और हल्की बर्फबारी के बीच आगे जाने की जिद पर अड़े रहे, लेकिन कोकसर में तैनात बचाव दल और सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों ने इन वाहनों को आगे जाने की इजाजत नहीं दी। करीब दो घंटे कोकसर में इंतजार करने के बाद दोपहर बाद करीब सवा एक बजे वाहनों को वापस भेजा गया। कोकसर में तैनात बचाव चौकी के प्रभारी लुदर सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह से कोकसर समेत रोहतांग दर्रा में हिमपात का दौरा जारी है। ऐसे हालात में सुरक्षा के लिहाज से वाहनों को आगे भेजना सही नहीं है। लिहाजा, सीमा सड़क संगठन और बचाव दल ने इन वाहनों को कोकसर से वापस भेज दिया है।
विज्ञापन


संगठन के कैप्टन केएस शुक्ला ने बताया कि बीती रात किसी ने सूचना दी कि एक वाहन रात को रोहतांग दर्रा में फंसा है। सूचना मिलते ही बीआरओ के साथ बचाव दल के सदस्य बर्फबारी के बीच रोहतांग दर्रा की ओर निकले, लेकिन सूचना गलत साबित हुई। दल को बर्फीले तूफान के कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सीमा सड़क संगठन के 38 बीआरटीएफ कमांडर कर्नल केपी राजेंद्र ने कहा कि पिछले चौबीस घंटे से रोहतांग समेत ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का क्रम जारी है। ऐसे में रोहतांग दर्रा को फिर से बहाल करना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed