फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rohru Jaana Meri Ammi echoed in Koksar, tourists danced

Kullu News: कोकसर में गूंजा रोहड़ू जाना मेरी आम्मिए, सैलानियों ने डाली नाटी

Sat, 18 May 2024 07:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
Rohru Jaana Meri Ammi echoed in Koksar, tourists danced
अटल टनल पार कर अब कोकसर पहुंच रहे पर्यटक, बर्फ में की अठखेलियां
विज्ञापन

मढ़ी का भी किया रुख, कुछ दिनों बाद रोहतांग भी पहुंच सकेंगे सैलानी

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल की वादियों को निहारने के लिए कोकसर पहुंचे सैलानियों ने शनिवार को नाटी डाली। पहाड़ी तरानों पर सैलानी झूमते नजर आए। देश के विभिन्न राज्यों में गर्मी से निजात पाने के लिए सैलानी लाहौल की वादियों में पहुंच रहे हैं। शनिवार को सैलानियों ने रोहड़ू मेरी आम्मिए गीत पर धमाल मचाया।
अटल टनल रोहतांग को पार कर कोकसर इन दिनों स्नो प्वाइंट बना हुआ है। वीकेंड पर कोकसर में हजारों सैलानी पहुंचे। पर्यटक जहां बर्फ में अठखेलियां कर रहे हैं तो वहीं शनिवार को कोकसर के स्नो प्वाइंट पर हिमाचली गीत पर नाटी डाली। रोहड़ू जाणा मेरी आम्मिये रोहड़ू जाणा हो... गीत पर सैलानी खूब थिरके।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में भी वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग नाटी को बहुत पसंद कर रहे हैं। गुनगुनी धूप होने से सैलानियों ने बर्फ की सफेद वादियों में नाचगान के साथ साहसिक गतिविधियों का भी लुत्फ उठाया। स्थानीय कारोबारियों ने भी इसका लुत्फ उठाया। स्थानीय निवासी तोबज्ञा, रवि और दीपू ने बताया कि कुछ सैलानी समूह में आए थे। उन्होंने कोकसर में हिमाचली लोकगीत के साथ नाटी डाली। नाटी में कई राज्यों से आए सैलानी भी झूमने को विवश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सिस्सू में बर्फ कम होने से सैलानियों ने कोकसर का रुख किया है। शनिवार को मढ़ी में भी कई पर्यटक पहुंचे और बर्फ की मोटी चादर में सेल्फी के साथ फोटोग्राफी का आनंद लिया। अगले कुछ दिन बाद सैलानी 13050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा का भी आनंद उठा सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed