{"_id":"66daea89b89f26093f07a8fb","slug":"roads-became-ponds-darkness-spread-wheels-jammed-kullu-news-c-89-1-ssml1012-130260-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सड़कें बनीं तालाब, पसरा अंधेरा, पहिये जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सड़कें बनीं तालाब, पसरा अंधेरा, पहिये जाम
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में शुक्रवार को आठ घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। शहर की सड़कों में पानी भरने से राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतें आईं। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी पानी में चलकर संस्थान पहुंचे। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन ने लोगों को अलर्ट किया। बारिश के कारण 10 सड़कों पर यातायात जाम हो गया। हाईवे 305 भी माशनूनाला के पास पत्थर गिरने से बीच-बीच में यातायात प्रभावित हुआ। मशीनरी नहीं होने से लोगों ने खुद ही पत्थरों और चट्टानों को हटाया।
बारिश के कारण बंजार की सुचैहण से शांगड, भुइंका-कोटला तथा सैंज-देहुरी मार्ग अवरुद्ध हो गया। कुल्लू मंडल में नागूझौड़ से थाच माशना, शराउगी मोड़ से देहणीधार तथा आनी-निरमंड खंड की राणाबाग से कंडीबाग, पूनन से गाड़ामीम तथा कांडूगाड़ से पटारना सड़क पर बारिश ने खलल डाला। मणिकर्ण घाटी की मलाणा सड़क पहले से ही बंद चल रही है।
बारिश से गड़सा घाटी में बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई है। यहां पर बिजली के 11 ट्रांसफार्मर ठप हो गए। बताया जा रहा है कि एचटी लाइन को नुकसान पहुंचने से बिजली गुल हो गई है। इससे कई इलाकों में अंधेरा पसर गया है। उधर, जनजातीय जिले लाहौल स्पीति के कई इलाकों में भी जमकर बारिश हुई और चोटियों में फाहे गिरने से तापमान में कमी आई है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने कहा कि बारिश से बिजली और सड़कें प्रभावित हुई हैं। संबंधित विभागों को रिस्टोर करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद