फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Roads are broken, life has come to a standstill... now the fear of rotting crops is again threatening.

Kullu News: सड़क टूटी, जिंदगी थमी...अब फिर डरा रहा फसल सड़ने का डर

Thu, 16 Apr 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Roads are broken, life has come to a standstill... now the fear of rotting crops is again threatening.
पार्वती घाटी की रतोचा-चतराणी सड़क, जो खस्ताहाल बनी हुई है। 
कुल्लू। पार्वती घाटी की रतोचा-चतरानी सड़क की हालत काफी खस्ता बनी हुई है। रतोचा से लेकर चतरानी तक पांच किलोमीटर के क्षेत्र में जगह-जगह भूस्खलन हुआ था। आपदा को आए नौ महीने बीत गए हैं, अभी तक सड़क बड़े वाहनों के लिए बहाल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

हालांकि, सड़क पर रतोचा से आगे चतरानी तक सिर्फ छोटे वाहन ही दौड़ते हैं। बड़े वाहनों के लिए सड़क को लोक निर्माण विभाग बहाल नहीं कर पाया है। कुल्लू से चतरानी रूट पर जाने वाले बस भी चतरानी से पांच किलोमीटर पीछे रतोचा में ही रुक रही है। ग्रामीणों को पांच किमी का पैदल रास्ता नापना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को हो रही है। विद्यार्थियों को रतोचा से लेकर चतरानी तक पैदल सफर करना पड़ रहा है। पिछले साल आपदा में जब सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी तो बागवानों का सेब बगीचों में सड़ गया था। ऐसे में उन्हें घाटा उठाना पड़ा था। अब सब्जियों के सीजन को देखते हुए फिर डर सताने लगा है।
विज्ञापन

हालांकि, ग्रामीणों ने प्रशासन के ध्यान में समस्या को लाया। पिछले दिनों भी क्षेत्र के ग्रामीण एडीसी कुल्लू से समस्या के समाधान को लेकर लेकर मिले थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क को जल्द सुधारने का आग्रह किया था। एडीसी कुल्लू अश्वनी कुमार ने ग्रामीणों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रतोचा से चतरानी सड़क वर्ष 2023 और 2025 की आपदा में क्षतिग्रस्त हुई है। पिछले साल खराब हुई सड़क अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाई है। खस्ताहाल सड़क पर बारिश के दिनों में कई बार छोटे वाहनों की आवाजाही भी बंद हो जाती है। स्कूली विद्यार्थी और नौकरीपेशा लोग समस्या से परेशान हैं।
किशन ठाकुर, स्थानीय निवासी

मटर और सब्जियाें का सीजन शुरू हो गया है। ग्रामीणों की आय का मुख्य साधन कृषि है। ऐसे में सड़क अगर बाधित होती है तो क्षेत्र के किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। सड़क को चकाचक करने के कार्य में विभाग तेजी दिखाए।

संजू पुजारी, स्थानीय निवासी

क्या कहते हैं अधिकारी
रतोचा से चतरानी के बीच एक जगह पुल बनाया जाना है। इसके लिए विभाग की ओर से कार्य पूरा कर दिया गया है। अब मेकेनिकल विंग की ओर से ब्रिज लांच किया जाएगा। इसके बाद बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
गोविंद ठाकुर, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed