{"_id":"5fcb89238ebc3ecfc12393f4","slug":"road-tarring-kullu-news-sml3535528126","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार करोड़ से एक दर्जन सड़कें पक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार करोड़ से एक दर्जन सड़कें पक्की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। कोरोना काल में लोनिवि कुल्लू मंडल ने एक दर्जन सड़कों की टारिंग की। इस पर विभाग ने चार करोड़ से भी अधिक राशि को खर्च किया है। विभाग ने अप्रैल से लेकर सितंबर तक करीब 29.240 किलेेमीटर लंबी सड़कों को पक्का और पैचवर्क का काम किया है।
जिला मुख्यालय के सड़कों के साथ खराहल, मणिकर्ण और लगवैली घाटी में ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली सड़कों को पक्का कर लोगों की परेशानियां कम की हैं। ग्रामीण रमेश ठाकुर, उतम सिंह, मेघ सिंह, दिले राम, प्रेम सिंह, नार सिंह, टेक सिंह, प्रकाश चंद, हेत राम, दुनी चंद, नंद लाल, प्रताप सिंह, हीरा लाल तथा निका राम ने कहा कि सड़कों की टारिंग होने से लोगों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि सड़कें लोगों के लिए जीवन रेखा का काम करती हैं।
लोनिवि कुल्लू के अधिशासी अभियंता एसके धीमान ने कहा कि कोरोना काल में भी विभाग ने जिला मुख्यालय के साथ जिला के ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली सड़कों की टारिंग की है। विभाग ने करीब एक दर्जन सड़कों की टारिंग और पैचवर्क पर चार करोड़ से भी अधिक राशि खर्च की है। उन्होंने कहा कि टारिंग के साथ नई सड़कों और पुलों का निर्माण भी कोरोना काल में जारी है।