फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   road

स्पीति के लोसर-समदो के साथ 75 फीसदी सड़कें बहाल

Thu, 06 Feb 2020 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
road
औट-लुहरी सड़क मार्ग पर जलोड़ी दर्रा के समीप बर्फ हटाने में जुटी मशीनरी। - फोटो : Kullu
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। माइनस 15 से 20 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच सीमा सड़क संगठन 108 के अधिकारियों और जवानों ने 14 हजार 200 फुट ऊंचे एशिया के सबसे ऊंचे गांव हिक्किम तक मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर वहां के बाशिंदों को बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन

वहीं, समदो से लोसर मार्ग के साथ ही स्पीति घाटी के ग्यू, कौमिक, डंखर और माने सहित स्पीति की 75 फीसदी सड़कों को सीमा सड़क संगठन और लोनिवि ने बर्फ हटाकर यातायात के लिए बहाल कर दिया है। स्पीति प्रशासन के अधिकारियों ने दावा किया है कि दो दिन के भीतर पिन वैली के अतरगु-सगनम सड़क को भी बहाल कर दिया जाएगा। इस बार स्पीति में हुई भारी बर्फबारी के बीच सड़कों की बहाली में सीमा सड़क संगठन और लोनिवि को खूब पसीना बहाना पड़ा। जबकि, ग्रांफू छोर से स्पीति घाटी के प्रवेश द्वार गांव लोसर को इस बार सीमा सड़क संगठन ने भारी बर्फ के बीच अथक प्रयास कर लोगों को स्पीति मुख्यालय काजा को जोड़ कर राहत प्रदान की है। सीमा सड़क संगठन 108 के अधिकारी राजेंद्र सिंह भी जमाव बिंदु के बीच सड़कों की बहाली में जवानों के साथ मोर्चा संभाल हुए हैं। बीआरओ के बेहतर काम को घाटी के लोग खूब सराह रहे हैं। एसडीएम काजा जीवन नेगी ने स्पीति घाटी की 75 फीसदी सड़कें बहाल किए जाने की पुष्टि की है। नेगी ने बताया कि दो दिन के भीतर पिन वैली के अतरगु-सगनम मार्ग को भी बहाल कर दिया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र बोध, उपाध्यक्ष पलजोर बोध, जिप के उपाध्यक्ष लोवजंग बोध, मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार, मंडल महामंत्री राम कुमार ने काजा प्रशासन के साथ सीमा सड़क संगठन और लोनिवि विभाग के कामकाज की प्रशंसा की है। राजेंद्र बोध ने कहा कि माइनस तापमान के बीच एशिया के सबसे ऊंचे गांव हिक्किम तक सड़क कम समय में विषम परिस्थितियों के बीच बहाल करना किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed