फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Road dont completed in 20 yrs

बीस साल में पूरी नहीं हो सकी सड़क

Mon, 01 Feb 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 01 Feb 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Road dont completed in 20 yrs

प्रदेश के नंबर वन अखबार अमर उजाला की ओर से जिले की न्योली पंचायत में आयोजित ‘आपकी आवाज’ के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने आईपीएच, लोनिवि, बिजली बोर्ड और बागवानी अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याओं को उठाया। ग्रामीणों ने कहा कि बीस साल से बन रही सड़क आज तक पूरी नहीं हो पाई। पानी की आपूर्ति की तो हालत दयनीय है। रविवार को तो पानी की एक बूंद भी नहीं आती। महिलाओं का कहना था कि आवारा पशुओं के लिए गांव में गौशाला का निर्माण किया जाए। विभागों के कार्यालयों के चक्कर काट-काट कर थक गए हैं लेकिन उनकी समस्याओं का आज तक कोई हल नहीं हो पाया है। आज भी न्योली पंचायत मूलभूत सुविधाओं से महरूम है। बीडीसी सदस्य रेणुका डोगरा ने लोगों की आवाज को उठाने के लिए अमर उजाला का आभार प्रकट किया।

विज्ञापन

समस्याओं को लेकर नहीं गंभीर
1. न्योली पंचायत के आनंदनवन देहनीधार के हरीश ने कहा कि उनके क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सभी विभाग गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शराउगी-देहनीधार सड़क की हालत खस्ता है। विभागों को बार-बार अवगत करवाने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

अभी तक सड़क कच्ची
2. न्योली के नूप भंडारी कहते हैं कि देवधार-लारीकोट सड़क को निकाले हुए डेढ़ दशक का समय बीत चुका है। अभी तक सड़क कच्ची है और गड्ढों में तबदील हो चुकी है। इस सड़क की दशा देखने के लिए लोनिवि का छोटा कर्मचारी तक नहीं आता है। सड़क की दशा न सुधारने का क्या कारण है, विभाग को यह बताना चाहिए। आईपीएच विभाग की लापरवाही से थरमाण, ब्राधा को पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब दूर होगी बिजली की समस्या
3.न्योली पंचायत के वार्ड देवधार की पंच हेमलता का कहना है कि उनके वार्ड में आजादी से तक कोई विकास नहीं हुआ है। लोग दशकों से समस्याओं से जूझ रहे हैं। लारीकोट सड़क को पक्का नहीं किया जा रहा है। उनका कहना कि उनके वार्ड के लोग बिजली की समस्या से बेहद परेशान हैं। एक फेस के ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। यहां पर थ्री फेस लगाने की जरूरत है। इसके अलावा गंदगी को ठिकाने लगाने के लिए कूड़ेदान की आवश्यकता है। नालों में चैकडम लगाने भी जरूरी हैं।
नहीं हुई नुकसान की भरपाई
4. देहनीधार वार्ड पंच दिले राम कहते हैं कि क्षेत्र की पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। लोगों को पानी के लिए दरदर भटकना पड़ रहा है। आईपीएच विभाग लोगों की समस्या को दूर करने में कोई गंभीरता नहीं ले रहा है। उन्होंने बताया देहनीधार में 2009 में बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। इस नुकसान की अभी तक भरपाई नहीं हो पाई है।
सड़क के बावजूद पैदल यात्रा
5. दुनी चंद कहते हैं कि लारीकोट सड़क बदहाल होने से उनके गांव के लोगों को सड़क के बावजूद पैदल यात्रा करनी पड़ रही है। विभाग की लापरवाही के कारण सड़क पक्की नहीं हो रही है। उन्होंने बिजली बोर्ड से सवाल पूछा कि क्षेत्र के लिए बिजली का ट्रांसफार्मर स्वीकृत हुआ है। इसके बावजूद भी बिजली बोर्ड ट्रांसफार्मर को स्थापित नहीं कर रहा है।
नहीं सुनता बिजली बोर्ड
6.चताणी गांव के पूर्व पंच देवी चंद का कहना है कि डूगाभ्रा, मनारी गांव के लिए ट्रांसफार्मर के टेंडर हुए हैं। इसके अलावा पोल भी आ गए हैं, लेकिन बिजली बोर्ड लोगों की समस्या का निदान करने के लिए उचित कदम क्यों नहीं उठा रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार पंचायत की ओर से रेजुलेशन भी दिया गया लेकिन समस्या का हल नहीं हो रहा है।
लावारिस पशुओं से परेशान
7. महिला मंडल प्रधान न्योली की प्रधान निर्मला कहती हैं कि पंचायत के लोग लावारिस पशुओं से परेशान हैं। हर वर्ष लावारिस पशु लोगों की फसलों को नष्ट कर देते हैं। न्योली, जगोट और प्रेमगढ़ सड़क पक्का नहीं होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
कब दूर होंगी समस्याएं
8.न्योली पंचायत के ग्राहण वार्ड की पंच संजीवना का कहना है कि उनके वार्ड के लोगों की बिजली, पानी और सड़क की समस्या हल होने का नाम नहीं ले रही हैं। उन्होंने बताया कि दशकों से लोग इन समस्याओं का रोना रो रहे हैं, बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
पानी के लिए भटक रहे लोग
9. ग्राहण गांव की महिला शांति देवी ने कार्यक्रम में अपने गांव की समस्याओं को जोरशोर से उठाया। उन्होंने कहा कि गांव के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि आईपीएच विभाग बार-बार बोलने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कर रहा है।

10. न्योली पंचायत के निवासी जगदेव कहते हैं कि अमर उजाला ने जो कार्यक्रम पंचायत में किया है कि यह सराहनीय है। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों की आवाज अधिकारियों तक पहुंचने के लिए यह अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि पंचायत में पानी, सड़क और बिजली की समस्या बहुत है। संबंधित विभाग क्षेत्र की समस्या को हल करने में नाकाम साबित हुए हैं।
पानी के टैंक में हो रही लीकेज
11. पंचायत निवासी गोपाल महंत कहते हैं कि ज्वाणी में आईपीएच विभाग के टैंक में काफी लंबे समय से लीकेज हो रही है। इसकी मरम्मत करने के लिए विभाग कोई कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने बताया कि एक ओर क्षेत्र में पानी की समस्या रहती है। वहीं टैंक लीकेज होने से पानी बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के विक्रय केंद्र से मटर का बीज घटिया क्वालिटी का मिल रहा है। लोगों को इस बार मार्केट से महंगे दाम पर बीज खरीदना पड़ रहा है।


बाक्स:
यह पंचायत की नई मांगें
1. ग्राम पंचायत न्योली में गांव के कचरे को ठिकाने के लिए कूड़ेदान की मांग
2. न्योली में लोगों की सुविधाओं को लिए डिस्पेंसरी खोलनेे की मांग
3. आईपीएच विभाग से रविवार को भी पानी मुहैया करवाने की वकालत
4. विभिन्न विभाग में रिक्त पड़े पदों को भरने की जोरदार सिफारिश
5.परिवहन निगम से मुद्रिका बस चलाने की भी उठाई मांग

बाक्स:
विभाग को दी घेराब करने की धमकी।
थरमाण के पूर्व पंच पूर्ण चंद सहित कार्यक्रम में उपस्थित हुई न्योली पंचायत की जनता ने कहा कि यदि उनकी सभी मांगों पर विभिन्न विभाग ने जल्द गंभीरता नहीं दिखाई तो ग्रामीण ढालपुर में आकर सभी विभागों का घेराव करने से कोई गुरेज नहीं करेंगे।


बाक्स:
क्या कहते हैं विभिन्न विभागों के अधिकारी
1. कल्लू के उद्यान विकास अधिकारी डॉ. उत्तम चंद ने कहा कि सभी बागवानों के नंबर विभाग पंजीकृत करेगा और हर सप्ताह मैसेज के माध्यम ये जागरूक करेगा। ज्वाणी रोपा में दवाइयों के स्टोर को बदलने की मांग पर कहा कि यदि कमरा उपलब्ध होता है तो स्टोर बदल दिया जाएगा।
उधर, बिजली बोर्ड के जेई अरविंद कुमार ने कहा कि समस्याओं को बिजली बोर्ड के उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाया जाएगा। उधर, लोनिवि के सुपरवाइजर जयधर शर्मा ने कहा कि सड़कों की समस्या को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।
उधर, आईपीएच विभाग के इंस्पेक्टर प्रकाश चंद ने कहा कि स्टाफ की कमी से लोगों को पानी की सप्लाई करने में दिक्कत हो रही है। ज्वाणी में पानी की लीकेज हो रही है इसका एस्टीमेट बनाया गया है। जल्द इसका कार्य शुरू किया जाएगा।
बाक्स:
क्या कहती है न्योली पंचायत की बीडीसी सदस्य
नव नियुक्त न्योली पंचायत की बीडीसी सदस्य रेणुका डोगरा ने कहा कि अमर उजाला के बैनर तले न्योली में आयोजित कार्यक्रम गांव के  विकास के लिए एक बड़ी मिसाल है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में लोगों ने अपनी समस्या विभिन्न विभागों से आए हुए अधिकारियों के समक्ष रखीं। उन्होंने लोगों को इस मौके पर आश्वासन दिया कि हर गांव की समस्या के समाधान करने के लिए वह भरस्कर प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि लोगों ने जो भी उनके समक्ष मांगे रखी है इन तमाम मांगों को पूरा करने के लिए वह मुख्यमंत्री से जल्द मिलेगी।

यह रहे कार्यक्रम में उपस्थित
कार्यक्रम में न्योली पंचायत की प्रधान तारा देवी, उपप्रधान बबलू, वार्डपंच संजीवना, बंती देवी, गौतम, अमरी, अमर चंद, दिले राम, जीवानंद, हेमराज, हेमा शर्मा, निर्मला सहित डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed