फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   road construction

सड़कों के कार्य की सबलेटिंग पर होगी जांच

Tue, 21 Jun 2016 10:32 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Tue, 21 Jun 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
road construction
रोड - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के कुल्लू-मंडी जिलों में सड़कों के कार्य सबलेट हो रहे हैं। जिससे सड़कों की दशा और ज्यादा बिगड़ती जा रही है। सड़कों के कार्य का ठेके पर ठेका होने के चलते सड़कों पर घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे सड़कें एक-दो महीनों के भीतर ही उखड़ रही हैं। दोनों जिलों की सड़कों में सुरक्षा के लिए बनाई गए और निर्माणाधीन पैरापिट और क्रेटवायर पर धांधली होने का आरोप लगाया जा रहा है। इसकी शिकायत प्रदेश विस प्राक्कलन समिति के पास हाल ही में पहुंची है। जिस पर अब जांच की जाएगी। जानकारी के मुताबिक दोनों जिलों की सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य लोक निर्माण विभाग पहले एक ठेकेदार को दे रहा है। उसके बाद वह ठेकेदार कार्य को आगे दूसरे ठेकेदार को सबलेट कर रहा है। यह कारनामा दोनों जिलों में सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों पर बताया जा रहा है।

विज्ञापन


एनएच तथा अन्य मार्गों में भी सुरक्षा की दृष्टि से पैरापिट और क्रेटवायर का ढांचा ठेकेदार द्वारा खड़ा किया गया है और उसकी नींव बिल्कुल कच्ची है, लिहाजा यह असुरक्षित हैं। इस मुद्देे को कुल्लू विस क्षेत्र और मंडी जिला के सराज विस क्षेत्र के विधायकों ने उठाया और इस पर कार्रवाई अमल में लाने की बात कही है। लोक निर्माण विभाग कुल्लू के अधिशाषी अभियंता हिमांशु बिष्ट ने बताया कि सबलेटिंग का अभी तक कोई मामला नहीं आया है। अगर ऐसा कार्य हो रहा होगा तो ठेकेदार पर एक्शन लिया जाएगा। इस संबंध में ‌विधायक जयराम के अनुसार प्रदेश की कई सड़कों पर पैरापिट को कच्ची नींव के ऊपर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


हादसे के दौरान यह पैरापिट किसी भी काम के नहीं है। इससे पहले भी कई सड़कों पर हादसे हुए हैं और यह पैरापिट गाड़ी की जोरदार टक्कर के साथ क्षतिग्रस्त हो सड़क से नीचे गिर रहे हैं। मंडी-कुल्लू में इस तरह का कार्य जोरों पर चला हुआ है। ऐसे कार्य में अधिकारियों और ठेकेदार के बीच सांठ-गांठ दिखाई दे रहा है। इस मामले को प्रमुखता से उठाया जाएगा। वहीं ‌विधायक महेश्वर ‌सिंह के अनुसार लोक निर्माण विभाग ने सड़क सुरक्षा के लिए बनाए गए पैरापिट और क्रेटवाल की नींव कच्ची दी गई है। कई जगह क्रेटवाल सड़क किनारे झूलती हुई भी दिखाई दे रही है। सड़क पर झाड़ू मारने के बाद पैरापिट खड़े किए जा रहे हैं। कोई पक्की नींव नहीं दी रही है। यह बिल्कुल कच्चा कार्य किया गया। सड़कों के कार्यों के ठेके पर ठेके दिए जा रहे हैं। सबलेटिंग थम नहीं रही है। इस लापरवाही पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed