फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   road construction

नए सिरे से आवंटित होगा सड़क का कार्य

Mon, 15 Feb 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भल्याणी, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, भल्याणी, कुल्लू Updated Mon, 15 Feb 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
road construction

भूभू जोत टनल के लिए लगघाटी की सड़क चौड़ाई का कार्य अब नए सिरे से होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग फिर से कार्य आवंटित करने जा रहा है। विभाग ने पुराने ठेकेदार के टेंडर रद्द कर दिए हैं। ऐसे में अब सड़क चौड़ाई पर 10 करोड़ खर्च करने का अनुमान है। अक्तूबर माह में टेंडर होने का अनुमान है।

विज्ञापन


इससे घाटी के लोगों में काफी खुशी का माहौल भी है। वर्ष 2012 में कुल्लू से तेलंग के लिए करीब 12 किलोमीटर सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। इस काम को दो साल में पूरा होना था, लेकिन की धीमी गति के चलते यह अभी पूरा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार कुल्लू से तेलंग तक की जा रही सड़क चौड़ाई का कार्य से कई पेड़, जमीन व घर भी भूस्खलन की चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन


सर्दियों के दौरान ठेकेदार द्वारा कार्य न करने के कारण खेतों सहित विद्युत आपूर्ति के खंभे भी टूट गए। पेयजल आपूर्ति को काफी नुकसान पहुंचा था। 15 मई 2015 को लोगों ने लगघाटी के दौरे पर आए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष इस समस्या को रखा था। इस पर मुख्यमंत्री ने ठेकेदार को नुकसान का भुगतान करने का आदेश दिया था, बावजूद इसके ठेकेदार ने 15 मई के बाद इस सड़क के कार्य की कोई सुध नहीं ली। भूभू जोत होकर टनल निकलने से कुल्लू से जोगिंद्रनगर की दूरी 5 घंटे कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कुल्लू से कांगड़ा का फासला भी 70 किलोमीटर कम होगा। बर्फ बारी के दौरान भी तिउंण, समाणा, माशणा, थाच, मड़घन, भल्याणी, बड़ाग्रां व डिंगडिंगी आदि गांव के बाशिंदे मंडी और जोगिंद्रनगर में अपने रिश्तेदारों से भी आसानी से मिल पाएंगे। गड़रियों के लिए भी यह सुरंग काफी फायदेमंद साबित होगी।


लोनिवि के अधिशाषी अभियंता हिमांशु विष्ठ के अनुसार सड़क चौड़ाई के कार्य को नए सिरे से शुरू किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने कागजात तैयार करके भेेज दिए हैं। जैसे ही कागजात विभाग के पास पहुंचेंगे, अगली प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वहीं ठेकेदार को भी सख्त हिदायत दी जाएगी कि कार्य में तेजी लाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed