{"_id":"62866aeac8af4f3aa8594663","slug":"road-closed-for-seven-hours-due-to-landslide-kullu-news-sml4093771180","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन से सात घंटे बंद रही सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन से सात घंटे बंद रही सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी की पतलीकूहल-पनगां सड़क पर भूस्खलन हुआ, जिसके कारण सात घंटे तक आवाजाही बंद रही। पहाड़ी से मलबे के साथ चट्टानें सड़क पर गिरने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही।
सड़क बंद होने से ग्राम पंचायत पनगां समेत रियाड़ा, बड़ाग्रां और हलाण-2 के 20 गांवों का संपर्क टूट गया था। भूस्खलन होने के चलते स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी, कर्मचारी समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। सड़क के दोनों छोरों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। स्थानीय लोग सड़क बंद की वजह से परेशान रहे।
गौरतलब है वीरवार सुबह पांच बजे पहाड़ी से मलबा सड़क पर गिरा। ग्रामीणों ने सड़क बंद होने की सूचना लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के उपरांत विभागीय मशीनरी को मौके पर भेजा गया, लेकिन मलबा और कीचड़ होने के कारण सड़क बहाल करने में सात घंटेे का समय लग गया। दोपहर 12 बजे के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। कुल्लू फलोत्पादक मंडल अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय ने कहा कि कुछ ही दिनों में फल सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में विभाग सड़कों की दशा सुधारे। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दुष्यंत पाल सिंह ने कहा कि सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है।