फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   road closed due to snowfall

बर्फबारी से सड़कें बंद, बिजली के खंभे और तार टूटे

Sat, 26 Feb 2022 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
road closed due to snowfall
बर्फबारी के बाद केलांग में फिसलन के चलते कार को धक्का मारकर ले जाते हुए।-संवाद - फोटो : Kullu
सैंज (कुल्लू)। बीते दो दिन से सैंज घाटी के ऊपरी क्षेत्र में जमकर बर्फबारी हो रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में एक से दो फीट तक बर्फबारी हुई है। निचले इलाकों में भारी बारिश होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सैंज तहसील मुख्यालय में भी हल्का हिमपात हुआ। बाजारों में सन्नाटा पसर गया है और व्यापारी आग जलाकर ठंड का सामना कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने भी भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घाटी में ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के क्षेत्र में दो फीट तक बर्फबारी हुई है। गाडापारली, शैंशर, शांघड, सुचैहण, बनोगी, रैला, देवगढ़ गोही, दुशाहड, धाउगी और कनौन पंचायत में बर्फबारी की खबर है। ताजा हिमपात से पूरा इलाका कड़ाके की ठंड की चपेट में है। शनिवार को दिन भर अधिकांश स्थानों पर बर्फबारी जारी रहने से ठंडी हवाएं चलती रहीं। मौसम में आए इस ताजा बदलाव से अधिकांश गांवों में ग्रामीण बर्फ से अठखेलियां करते हुए देखे गए। बच्चों में खासा उत्साह रहा। घाटी के धाउगी, कनौन, रैला, फागला, देहुरी, शांघड और शैंशर की सड़कों पर कई जगह सड़कें धंसने और मलबा गिरने की जानकारी मिली है। इन इलाकों में बिजली बंद रहने की भी सूचना है। ऊपरी क्षेत्र में बर्फ से बिजली के खंभे गिर गए है और तार टूट गई हैं। बर्फबारी में स्थानीय लोगों ने भी घरों में ही रहना उचित समझा। एसडीएम बंजार पीसी आजाद ने कहा कि बर्फबारी होने पर लोग सावधानी बरतें।
विज्ञापन

बाक्स
ठंड में ठिठुरते रहे बच्चे
सैंज। भारी बारिश में स्कूलों में बच्चों की हाजिरी बहुत कम रही। जो बच्चे स्कूल आए थे, उन्हें ठिठुरते हुए घर जाना पड़ा। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज के प्रधानाचार्य फतेह सिंह ठाकुर ने बताया कि आम दिनों की तुलना में बच्चों की उपस्थिति कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
बर्फ को संजीवनी मान रहे बागवान
सैंज। बर्फबारी और बारिश को बागवान संजीवनी मान रहे हैं। संजीव कुमार, लीलाधर, राजकुमार, धर्मवीर, विजय आदि बागवानों ने कहा कि बर्फबारी से सेब के चिलिंग ऑवर पूरे होते हैं और जमीन में लंबे समय तक नमी बनी रहेगी। बागवानों को इस बार अच्छी फसल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed