फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   road block

भूस्खलन से जिले की 17 सड़कें बंद

Fri, 09 Aug 2019 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
road block
कुल्लू। जिले में दो दिनों से हुई बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से हुए भूस्खलन व मलबा गिरने से कुल्लू में करीब 17 सड़कों पर यातायात ठप है। बंजार में आठ, कुल्लू में एक और बाह्य सराज आनी-निरमंड में भी आठ सड़कों पर वाहनों के पहिये थम गए हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और कुल्लू-मनाली सैर सपाटे के लिए आने वाले सैलानियों और आम लोगों को संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है। साथ ही ब्यास के किनारे रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने को कहा है। ब्यास व अन्य नदी-नालों का जलस्तर उफान पर होने से नदी के किनारे रहने वाले लोगों को भी प्रशासन ने अलर्ट कर एहतियात बरतने को कहा है। एचआरटीसी कुल्लू ने भी बरसात की बारिश को देखते हुए अपने सभी चालकों-परिचालकों को भूस्खलन से प्रभावित रूटों पर बसों को सुरक्षित जगहों तक ही ले जाने को कहा है। घाटी में एक दर्जन से ज्यादा ऐसे रूट हैं, जो बारिश होने पर बार-बार प्रभावित हो रहे हैं। भारी बारिश के दौरान भूस्खलन और चट्टानों के खिसकने से भारी नुकसान हो सकता है। खराब मौसम से दिल्ली-भुंतर-चंडीगढ़ की उड़ान भी नहीं हो सकी और सवारियों को सड़क के रास्ते ही जाना पड़ा। उधर, एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तैयार है। जिले में किसी भी तरह की आपदा या नुकसान की सूचना जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टॉल फ्री नंबर 1077 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed