ट्रक-मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुंतर के हाथीथान में वीरवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि उसे उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया। जहां आधिकारिक रूप से डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ 279, 304ए के तहत गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शाम के समय चंढीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर हाथीथान के समीप एक ट्रक ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक सिर के बल सड़क पर गिर गया और युवक को सिर पर गंभीर चोट लग गई।
मौके पर घायल युवक का अधिक खून बह गया। हेड इंजरी होने के चलते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त भुंतर के बड़ा भूईन निवासी सुनील उर्फ नीलू के रूप में हुई है। भुंतर थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने नियमानुसार घटनास्थल फोटोग्राफी की है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी ट्रक चालक को काबू करने के लिए पुलिस की टीम रवाना हो गई है। वहीं एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि जिला में हो रहे सड़क हादसों के पीछे मानवीय भूल ही सबसे बड़ा कारण बनके सामने आ रही है। उन्होंने सड़क हादसों को रोकने के लिए दोपहिया वाहन चालकों को हमेशा हेलमेट पहनकर चलने की सलाह दी है।