फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   road accident

नदी में गिरी कार, दो युवक घायल

Fri, 09 Dec 2016 09:58 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Fri, 09 Dec 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
road accident
accident - फोटो : अमर उजाला

सैंज-लारजी मार्ग स्थित लारजी से दो किलोमीटर आगे सैंज की तरफ एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क से करीब 200 मीटर नीचे पिन-पार्वती नदी में जा लुढ़की कार में तीन लोग सवार थे। जिसमें दो लोग घायल हो गए। इसमें एक को कुल्लू अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। हादसा वीरवार रात को हुआ। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लारजी से दो किलोमीटर पीछे हुए इस सड़क हादसे में मंडी के बहल निवासी (23 वर्षीय) के दीपक तथा मंडी के सिरम निवासी (28 वर्षीय) मुकेश कुमार घायल हुए हैं। वहीं कार चालक सिरम निवासी नरेश कुमार की हालत ठीक है। जब कार सैंज से टकोली की तरफ आ रही थी। मामले की जांच कर रहे सैंज पुलिस चौकी के हैड कांस्टेबल परविंद्र ने बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना शुक्रवार सुबह मिली और घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मुकेश कुमार को चंडीगढ़ रेफर किया है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed