फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   accident in manali

बाइक खाई में गिरी; एक की मौत, एक गंभीर

Wed, 24 Aug 2016 09:54 PM IST
कुल्लू/ मनाली
कुल्लू/ मनाली Updated Wed, 24 Aug 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
accident in manali
crime demo - फोटो : amar ujala

पर्यटन नगरी मनाली के पर्यटन स्थल नेहरूकुंड में मंगलवार देर शाम एक बाइक खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा चालक द्वारा बाइक लापरवाही व तेज गति से होने से हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम दो युवा पलचान से मनाली की ओर आ रहे थे। इस बीच नेहरूकुंड के समीप चालक का बाइक से नियंत्रण खो गया और बाइक करीब 40 फीट खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार युवक चंद्र मोहन 21 पुत्र योगराज निवासी सौर किलाड़ जिला चंबा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य युवा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मनाली अस्पताल में दाखिल किया गया। जहां से उसे कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया। यहां उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। घायल की पहचान राम सिंह 21 पुत्र गुरदेव सिंह निवासी पूर्थी किलाड़ जिला चंबा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और जांच में जुट गई। इधर, डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 337 और 304 ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed