फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   road accident

चीखों पुकार से गूंज उठा क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू

Mon, 29 Aug 2016 10:13 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 29 Aug 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
road accident
accident - फोटो : अमर उजाला

ज्वालापुर बस हादसे में घायलों को देख परिजनों की चीखों पुकार से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू गूंज उठा। घायलों के उपचार के दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। घायलों के परिजन बस अपनों को एक बार सलामत देखने के लिए जुटे रहे। लोग अपनों के इंतजार में अस्पताल के बाहर और भीतर दिनभर परिजन भूखे-प्यासे बैठे रहे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल के बाहर जुटना शुरू हो गए। परिजन अपनों की सलामती की पल-पल की खबर लेते रहे। बार-बार अपनों को घायलावस्था में देख बस एक बार मिलने की गुहार परिजन लगाते रह, लेकिन उपचार के दौरान परिजन नहीं मिल पाए।

विज्ञापन


बेटे के गंभीर घायल होने की सूचना पर मां अस्पताल के बाहर ही बेहोश हो गई। दोपहर तक अस्पताल में अफरा-तफरी मची रही। अस्पताल के बाहर व अंदर विलाप करते परिजनों को कर्मचारी सभी मरीजों के सुरक्षित होने का संदेश देते रहे। लेकिन अपने जिगर के टुकड़ों को देखने के लिए परिजन बेताब रहे। माइनर ओटी के बाहर भी परिजन अपनों से मिलने के लिए बेचैन रहे। धीरे-धीरे घायलों की संख्या में इजाफा होता रहा। घायलों की संख्या बढ़ने के साथ परिजनों भी बढ़ती रही। इधर, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ केएस मल्होत्रा ने बताया कि बस हादसे के अस्पताल पहुंचे सभी मरीजों को तुरंत प्रभाव से उपचार दिया गया है। उपचार के बाद मरीजों को संबंधित वार्डों में शिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed