फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rival Six Mudgran emerges as winner in volleyball championship.

Kullu News: वॉलीबाल चैंपियनशिप में रिवल सिक्स मडग्रां बना विजेता

Thu, 25 Jun 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Rival Six Mudgran emerges as winner in volleyball championship.
लाहौल के जाहलमा स्कूल में वॉलीबाल प्रतियोगिता के दमखम दिखाते ​खिलाड़ी।-संवाद
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जिले की युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए ‘नशे से दूर, खेलों में हिस्सा लें’ थीम पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाहलमा में वाॅलीबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जन सहयोगी युवा मंच के सदस्य आर्यन, रिधम और सक्षम की ओर से आयोजित इस एक दिवसीय वाॅलीबाल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए क्षेत्र की 8 टीमों ने हिस्सा लिया। कड़े और रोमांचक मुकाबलों के बीच फाइनल में रिवल सिक्स मड्ग्रां ने पट्टन वैली को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से नशे से जागरूकता का भी संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्यातिथि ब्लॉक समिति सदस्य दिनेश कुमार ने कहा कि आज का युवा तनाव और भटकाव में नशे को आसान रास्ता समझ बैठता है। जिस तरह से इस प्रतियोगिता में युवा मैदान में पसीना बहाने उतरे, उससे घाटी के युवा नशे से दूरी बनाए हुए हैं। आयोजकों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। विशेष अतिथि बीडीसी सदस्य प्रेमजीत वेद ने भी खिलाड़ियों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शकोली के विद्यार्थियों ने लाहौली लोकनृत्य पेश कर घाटी की सांस्कृतिक छटा बिखेरी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से भी कैसे नशा एक व्यक्ति को ही नहीं, पूरे परिवार को तहस-नहस कर देता है, का मंचन कर नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस मौके पर जन सहयोगी युवा मंच के अध्यक्ष दिनेश ने कहा कि मंच का मकसद सिर्फ चैंपियनशिप करवाना नहीं था बल्कि समाज को नशे के प्रति संदेश देना भी था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed